आगरा में जर्जर मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Published: August 19, 2021 11:49 PM2021-08-19T23:49:45+5:302021-08-19T23:49:45+5:30

One person died in a dilapidated house collapse in Agra | आगरा में जर्जर मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत

आगरा में जर्जर मकान गिरने से एक व्यक्ति की मौत

आगरा के फतेहाबाद कस्बे में बृहस्पतिवार सुबह एक जर्जर मकान को गिराते समय तीन मजदूर उसके मलबे में दब गए और उनमें से एक की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि दीवार गिरने और मजदूरों के दबने की घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जेसीबी के माध्यम से मलबा हटाकर मजदूरों को बाहर निकाला और घायल मजदूरों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया लेकिन उनमें से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि प्रदीप शर्मा निवासी बाह रोड, कस्बा फतेहाबाद अपने जर्जर हो चुके मकान को गिरवा रहे थे। इसी दौरान मकान का अगला हिस्सा अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया जिसमें बाहर की ओर काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गये। पुलिस के अनुसार मकान गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।घटना की सूचना क्षेत्रीय पुलिस को भी दी गयी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज शरद त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इंसपेक्टर प्रदीप कुमार सिंह के अनुसार पुलिस ने तुरंत मौके पर जेसीबी मशीन मंगवायी और उसके द्वारा मलबे को हटवाकर मलबे में दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने इन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। इनमें फतेहाबाद के गांव नगला पिन्ना निवासी 25 वर्षीय गणेशी, चाची का पुरा निवासी 25 वर्षीय अनिल और मल्लाह टोला निवासी 22 वर्षीय सत्यवीर शामिल थे। उन्होंने बताया कि अस्पताल में उपचार के दौरान सत्यवीर की मौत हो गयी, जबकि दोनों अन्य मजदूरों का अभी उपचार चल रहा है। इनकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।इंसपेक्टर फतेहाबाद प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी ठेकेदार के बारे में जानकारी ली जा रही है। हालांकि मजदूर के परिजन ने कोई लिखित में तहरीर नहीं दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One person died in a dilapidated house collapse in Agra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे