लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर

By भाषा | Updated: November 5, 2021 21:01 IST

Open in App

दंतेवाड़ा, पांच नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में पांच लाख रुपए के एक इनामी नक्सली को मार गिराया है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के गीदम थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में नक्सलियों के प्लाटू नंबर 16 के सेक्शन कमांडर रामसु कोर्राम को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि कोर्राम के सर पर पांच लाख रुपए का इनाम था ।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गीदम थाना क्षेत्र में डीआरजी के दल को गस्त में रवाना किया गया था। दल जब जंगल में था तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए और बाद में जब सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां एक नक्सली का शव, एक पिस्टल और पांच किलोग्राम का एक बारूदी सुरंग बरामद किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के कटेकल्याण क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने 31 अक्टूबर को मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी