लाइव न्यूज़ :

खुद को शरद पवार बताकर महाराष्ट्र राजस्व विभाग के अधिकारी को फोन करने वाला गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 12, 2021 21:31 IST

Open in App

मुंबई, 12 अगस्त महाराष्ट्र सरकार के यहां स्थित मुख्यालय ‘मंत्रालय’ में कथित तौर पर फोन कर, खुद को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार बता एक अधिकारी से बात करने वाले एक व्यक्ति तथा उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने राजस्व विभाग के एक अधिकारी को फोन कर पवार की आवाज की नकल कर स्थानांतरण संबंधित बातें की। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने एक ऐप का इस्तेमाल किया जिससे फोन पर आवाज बदली जा सकती है।

उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारी के मोबाइल फोन पर आए नंबर की पहचान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के आवास के नंबर के रूप में की गई। अधिकारी को आवाज पर शक हुआ जिसके बाद उसने पवार के बंगले पर कॉल किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि राजस्व अधिकारी को बताया गया कि पवार दिल्ली में हैं। इस घटना के संबंध में गामदेवी पुलिस थाने में बुधवार रात को भारतीय दंड संहिता की धारा 419 के तहत मामला दर्ज किया गया। मुंबई अपराध शाखा के उगाही रोधी प्रकोष्ठ (एईसी) ने भी समानांतर जांच की और पुणे से तीन लोगों को पकड़ा।

इसके बाद मुख्य आरोपी तथा उसके साथी को गिरफ्तार किया गया। अभी तक आरोपियों की पहचान उजागर नहीं की गई है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को एक अदालत के पेश किया गया जिसने उन्हें 20 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत