लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व राज्यपाल के पत्र विवाद पर अमित शाह ने दिया ये बयान, खुश होकर संजय राउत बोले- गृह मंत्री के बयान से संतुष्ट हैं

By भाषा | Updated: October 18, 2020 17:21 IST

गृह मंत्री अमित शाह के बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हम केंद्रीय गृह मंत्री के रुख से संतुष्ट हैं और हमारी नाराजगी की वजह समझने के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने इस तरह की अटकलों को खारिज कर दिया कि अमित शाह शिवसेना को लेकर नरमी बरत रहे हैं।संजय राउत ने कहा कि अमित शाह के बयान में कुछ राजनीतिक नहीं है। शाह ने जो बोला, वह संविधान के अनुरूप है।

मुंबई, 18 अक्टूबर (भाषा) शिवसेना सांसद संजय राउत ने रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस बयान का स्वागत किया कि महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी राज्य में पूजा स्थलों को फिर से खोलने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में बेहतर शब्द चुन सकते थे।

राउत ने एक टीवी चैनल से बातचीत में यह भी कहा कि शाह के बयान के बाद शिवसेना ने इस मुद्दे को छोड़ दिया है। कोश्यारी ने हाल ही में ठाकरे को राज्य में धर्मस्थलों को फिर से खोलने के लिए पत्र लिखा था और पूछा था कि क्या शिवसेना अध्यक्ष अचानक से धर्मनिरपेक्ष हो गये।

इसके बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गये थे। शाह ने शनिवार को एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘कोश्यारी बेहतर शब्द चुन सकते थे।’’ इस पर राउत ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि शाह देश के गृह मंत्री हैं और जिम्मेदारी तथा सावधानी से बोलते हैं।

उन्होंने कहा कि राज भवन और राज्यपाल का कार्यालय संवैधानिक संस्थाएं हैं और गृह मंत्रालय के कार्य क्षेत्र में आते हैं। शिवसेना नेता ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के जवाब के बाद राज्यपाल का पत्र अनावश्यक विवाद था और हमने इसे शुरू नहीं किया था।

हम केंद्रीय गृह मंत्री के रुख से संतुष्ट हैं और हमारी नाराजगी की वजह समझने के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं।’’ राउत ने इस तरह की अटकलों को खारिज कर दिया कि शाह शिवसेना को लेकर नरमी बरत रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इसमें कुछ राजनीतिक नहीं है। शाह ने जो बोला, वह संविधान के अनुरूप है।’’ 

टॅग्स :अमित शाहउद्धव ठाकरेसंजय राउतशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां