लाइव न्यूज़ :

कश्मीर मसले पर राकेश सिन्हा बोले- कांग्रेस जो काम टुकड़ों में कर रही थी उसे हमने थोक में कर दिया!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2019 16:00 IST

सरकार के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस जो काम टुकड़ों में कर रही थी उसे हमने थोक में कर दिया।

Open in App

मोदी सरकार ने सोमवार को राज्यसभा में एक विधेयक पेश किया जिसमें जम्मू कश्मीर राज्य का विभाजन दो केंद्र शासित प्रदेशों के रूप में करने का प्रस्ताव किया गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में एक संकल्प पेश किया जिसमें कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 370 के सभी खंड जम्मू कश्मीर में लागू नहीं होंगे। सरकार के इस कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस जो काम टुकड़ों में कर रही थी उसे हमने थोक में कर दिया।

राकेश सिन्हा ने कहा कि भारत के इतिहास में आज का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। आज किसी भी भेदभाव से कश्मीर का नागरिक लाभांवित होगा। सिन्हा ने कहा कि आज किसी को अंदेशा नहीं रहा होगा कि इस बिल का समर्थन बहुजन समाज पार्टी करेगी और आदमी पार्टी भी करेंगी। राष्ट्रहित के मुद्दे पर सभी को इसका समर्थन करना चाहिए।

इस मसले पर समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि वैसे हम 370 हटाने के पक्षधर नहीं हैं, लेकिन आप (बीजेपी) इसे हटाते ही। चिंताजनक बात यह है कि आपने स्टेटहुड बना दिया। जम्मू-कश्मीर में अनावश्यक रूप से आपने पैरामिलिट्री फोर्स बढ़ा दिया, जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि कुछ अनहोनी होने वाली है। इतिहास उठा के देखिए जब-जब कहीं सुरक्षाबलों के द्वारा आवाम को दबाने की कोशिश की तब-तब उन्हें दबाया नहीं जा सका। आपने आवाम को संज्ञान में नहीं लिया। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया