लाइव न्यूज़ :

एनआरसी के मुद्दे पर केजरीवाल के बयान पर बवाल, बीजेपी ने दर्ज कराई पुलिस में शिकायत

By भाषा | Updated: September 27, 2019 06:12 IST

यह शिकायत दिल्ली भाजपा के मीडिया संबंध के प्रमुख नीलकंठ बक्शी और पार्टी में हाल में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने दर्ज कराई है। इसमें यह भी दावा किया गया है कि केजरीवाल और भारद्वाज के बयान शहर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक दिन पहले केजरीवाल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर यह कह कर तंज कसा था अगर दिल्ली में एनआरसी लागू की गई तो मनोज तिवारी को सबसे पहले शहर से जाना होगा।

दिल्ली प्रदेश भाजपा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि वे यह ‘अफवाह’ फैला रहे हैं कि अगर शहर में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू होती है तो उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के लोगों को यहां से जाना होगा। यह शिकायत दिल्ली भाजपा के मीडिया संबंध के प्रमुख नीलकंठ बक्शी और पार्टी में हाल में शामिल हुए कपिल मिश्रा ने दर्ज कराई है। इसमें यह भी दावा किया गया है कि केजरीवाल और भारद्वाज के बयान शहर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि एक दिन पहले केजरीवाल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पर यह कह कर तंज कसा था कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू की गई तो मनोज तिवारी को सबसे पहले शहर से जाना होगा। तिवारी शहर में रहने वाले अवैध प्रवासियों की पहचान और उन्हें निकालने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में एनआरसी की मांग कर रहे हैं। नयी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त को दी गई शिकायत में कहा गया है, ‘‘ दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और विधायक सौरभ भारद्वाज मीडिया के जरिए एनआरसी के बारे में जानबूझकर अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे है, जो लोगों को दुविधा में डाल सकता है और शहर में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के लिए भी खतरा हो सकता है।’’

शिकायत पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने ‘आप’ सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा, ‘‘ उन्हें ‘आप’ सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का कोई निशान नजर नहीं आ रहा है जिससे वे घबराए हुए हैं। भाजपा विभाजनकारी चीजों को मुद्दा बनाने के लिए बेताब है। उन्हें बिजली, पानी की आपूर्ति, शिक्षा, मोहल्ला क्लिनिक, डेंगू रोकथाम, प्रदूषण नियंत्रण को लेकर दिल्ली की तुलना भाजपा शासित राज्यों से करनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि तिवारी को महाराष्ट्र में शिवसेना...भाजपा गठबंधन द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार के गरीब लोगों के साथ अपमानजनक बर्ताव और हिंसा पर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। भारद्वाज ने बुधवार को तिवारी से पूछा था कि क्या उनके पास 1971 से दिल्ली में रहने का सबूत है। दिल्ली भाजपा के नेताओं ने शिकायत में आरोप लगाया, ‘‘ केजरीवाल और भारद्वाज ने जानबूझकर कहा है कि अगर राष्ट्रीय राजधानी में एनआरसी लागू की जाती है तो उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा के लोगों को दिल्ली से जाना होगा।’’

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)दिल्लीअरविन्द केजरीवालमनोज तिवारी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां