लाइव न्यूज़ :

उज्जैन: मोबाइल प्रतिबंध के पहले दिन मंदिर परिसर से 36 लोगों को पकड़कर जुर्माना वसूला गया

By बृजेश परमार | Updated: December 20, 2022 21:19 IST

मंगलवार से श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने मोबाईल पर पूरी तरह से प्रतिबंध को लागू कर दिया गया है। मंदिर प्रवेश के मानसरोवर गेट पर त्रिवेणी संग्रहालय की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल रखें।

Open in App
ठळक मुद्देइन सभी से नियमानुसार 200 रुपए जुर्माना हिदायत के साथ वसूला गयामंदिर समिति ने घोषित 3 केंद्रों पर सुबह 6 बजे से शाम 7.30 बजे तक 13 घंटे में कुल 12413 बारकोड मोबाइल रखकर जारी किए हैंप्रबंध समिति के निर्णय अनुसार प्रत्येक व्यक्ति से 200 रुपए अर्थदंड लिया गया

उज्जैन: श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के मंदिर में मोबाईल पर सख्ती से रोक के पहले दिन 36 लोगों को मंदिर परिसर में मोबाईल का उपयोग करते हुए मंदिर समिति के कर्मचारियों ने पकड़ा है। इन सभी से नियमानुसार 200 रुपए जुर्माना हिदायत के साथ वसूला गया है। मंदिर समिति ने घोषित 3 केंद्रों पर सुबह 6 बजे से शाम 7.30 बजे तक 13 घंटे में कुल 12413 बारकोड मोबाइल रखकर जारी किए हैं।

मंगलवार से श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति ने मोबाईल पर पूरी तरह से प्रतिबंध को लागू कर दिया गया है। मंदिर प्रवेश के मानसरोवर गेट पर त्रिवेणी संग्रहालय की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल रखें। यहां पर सबसे ज्यादा 6 हजार लॉकर्स लगाए गए हैं। प्रशासनिक कार्यालय के सामने के काउंटर पर आम श्रद्धालु, भस्म आरती के लिए नंदी हॉल की अनुमति वाले श्रद्धालुओं ने मोबाइल रखे। यहां दो हजार लॉकर्स रखे गए हैं। 

गेट नंबर 4-5 व कोटितीर्थ कुंड द्वार के काउंटर पर प्रोटोकॉल की अनुमति वाले और वीआईपी श्रद्धालुओं ने अपने मोबाइल रखे। यहां दो हजार लॉकर्स की सुविधा की गई है। सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल के अनुसार पहले दिन 14 कंम्प्यूटर के साथ व्यवस्थाएं की गई ।5 कंप्यूटर और बढाए जा रहे हैं। उनका दावा था कि 1-3 मिनिट के दौरान मोबाईल जमा किए,फोटो खींचे गए एवं वापसी में भी इतना ही समय लगा। 

सुबह 6 बजे से शाम 7.30 बजे के दरमियान 13 घंटे में तीनों केंद्रों पर कुल 12413 बारकोड जारी किए गए। 13 घंटे के दौरान मंदिर प्रबंध समिति के निरीक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों ने परिसर में 36 लोगों को मोबाईल का उपयोग करते हुए पकड़ा। प्रबंध समिति के निर्णय अनुसार प्रत्येक व्यक्ति से 200 रुपए अर्थदंड लिया गया, साथ ही हिदायत भी दी गई है।

टॅग्स :महाकालेश्वर मंदिरउज्जैन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारतMadhya Pradesh: महाकाल मंदिर के पास बेगमबाग में फिर गरजा बुलडोजर: 16 अवैध इमारतें जमीदोज, हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारतMP News: महाकाल मंदिर के पास बुलडोजर एक्शन, 16 अवैध इमारतें जमीदोज; हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट स्टे हटने के बाद शुरू हुई बड़ी कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब