नतीजों से पहले राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष घोषित करने का जयराम रमेश ने किया बचाव, जानिए क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Published: October 20, 2022 09:56 AM2022-10-20T09:56:03+5:302022-10-20T09:57:18+5:30

80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया। खड़गे और थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे। खड़गे को 7,897 वोट मिले, जबकि थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए।

On Rahul Gandhi Declaring Congress Chief Before Results Jairam Ramesh Explains | नतीजों से पहले राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष घोषित करने का जयराम रमेश ने किया बचाव, जानिए क्या कहा

नतीजों से पहले राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष घोषित करने का जयराम रमेश ने किया बचाव, जानिए क्या कहा

Highlightsराहुल गांधी ने पार्टी में अपनी भूमिका पर एक सवाल के जवाब में कहा कि मेरी भूमिका क्या होगी, यह नया अध्यक्ष तय करेगा।गांधी ने कहा था कि अध्यक्ष तय करेंगे कि मेरी भूमिका क्या है और मुझे कैसे तैनात किया जाए आपको खड़गे जी और सोनिया जी से पूछना है।उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी में अंतिम अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष का है।

नई दिल्ली: कांग्रेस के अनुभवी नेता मल्लिकार्जुन खड़गे बुधवार को पार्टी के नए अध्यक्ष घोषित किए गए। वो 26 अक्टूबर को कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालेंगे। इस बीच ऐसी कई रिपोर्ट्स सामने आईं, जिसमें कहा गया कि राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद के नतीजे सामने आने से पहले ही खड़गे को नया कांग्रेस अध्यक्ष बता दिया था। वहीं, अब कांग्रेस नेता जयराम रमेश गांधी का बचाव करते हुए नजर आए।

रमेश ने ट्वीट कर लिखा, "मीडिया में गलत खबरें आई हैं कि राहुल गांधी ने दोपहर करीब 1 बजे अदोनी में शुरू हुई अपनी प्रेस वार्ता के दौरान खड़गे जी को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में घोषित किया। तथ्य यह है कि प्रेस मीट शुरू होने से पहले मतदान की दिशा बिल्कुल स्पष्ट थी।" राहुल गांधी ने पार्टी में अपनी भूमिका पर एक सवाल के जवाब में कहा, "मेरी भूमिका क्या होगी, यह नया अध्यक्ष तय करेगा। खड़गे जी और सोनिया जी से पूछिए।"

आंध्र प्रदेश में पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' का नेतृत्व करने वाले राहुल गांधी ने यह टिप्पणी बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे एक प्रेस वार्ता के दौरान की थी, जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव की मतगणना चल रही थी। गांधी ने कहा था, "मैं कांग्रेस अध्यक्ष की भूमिका पर टिप्पणी नहीं कर सकता, इस पर श्री खड़गे को टिप्पणी करनी है। जहां तक ​​मेरी भूमिका का सवाल है, मैं बहुत स्पष्ट हूं। अध्यक्ष तय करेंगे कि मेरी भूमिका क्या है और मुझे कैसे तैनात किया जाए आपको खड़गे जी और सोनिया जी से पूछना है।"

राहुल गांधी ने ये भी कहा था, "कांग्रेस पार्टी में अंतिम अधिकार कांग्रेस अध्यक्ष का है। और हमारे पास एक नया कांग्रेस अध्यक्ष होगा। और वह सज्जन तय करेंगे कि पार्टी कैसे आगे बढ़ती है।" 80 वर्षीय मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को 6,825 मतों के अंतर से पराजित किया। बता दें कि खड़गे और थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे। खड़गे को 7,897 वोट मिले, जबकि थरूर को 1,072 वोट हासिल हुए।

Web Title: On Rahul Gandhi Declaring Congress Chief Before Results Jairam Ramesh Explains

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे