आठ अक्टूबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पेरिस में राफेल विमान में उड़ान भरेंगे, 58,000 करोड़ रुपये में 36 लड़ाकू विमान मिलेंगे
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2019 15:08 IST2019-10-04T15:08:00+5:302019-10-04T15:08:00+5:30
सूत्रों ने कहा कि सिंह का सात अक्टूबर को तीन दिवसीय यात्रा के लिये पेरिस रवाना होने का कार्यक्रम है, जहां आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपा जाएगा।

भारत ने 2016 में फ्रांस के साथ 58,000 करोड़ रुपये में 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिये करार किया था।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आठ अक्टूबर को पेरिस में फ्रांस के वायुसेना अड्डे पर राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरेंगे। अधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने कहा कि सिंह का सात अक्टूबर को तीन दिवसीय यात्रा के लिये पेरिस रवाना होने का कार्यक्रम है, जहां आठ अक्टूबर को भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान सौंपा जाएगा।
फ्रांस को कुल 36 राफेल लड़ाकू विमान सौंपने हैं। सूत्रों ने कहा कि रक्षा मंत्री विमान हासिल करने के बाद उसमें उड़ान भरेंगे। कार्यक्रम में फ्रांस के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ साथ रफाल की निर्माण कंपनी डसो एविएशन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
Rajnath Singh to visit France on Dussehra to receive Rafale, may fly a sortie
— ANI Digital (@ani_digital) October 3, 2019
Read @ANI Story | https://t.co/fj7DDw1688pic.twitter.com/0C7gEOKbYE
सिंह नौ अक्टूबर को फ्रांस के शीर्ष रक्षा अधिकारियों के साथ दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर व्यापक चर्चा करेंगे। सूत्रों ने कहा कि भारतीय वायुसेना का एक उच्चस्तरीय दल फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम को लेकर समन्वय के लिये पहले से ही पेरिस में है।
भारत ने 2016 में फ्रांस के साथ 58,000 करोड़ रुपये में 36 लड़ाकू विमान खरीदने के लिये करार किया था। यह विमान बड़ी मात्रा में शक्तिशाली हथियार और मिसाइल ले जाने में सक्षम हैं।