नए साल के पहले दिन ही आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार, फिर बढ़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, जानें नई कीमत

By अमित कुमार | Published: January 1, 2021 12:57 PM2021-01-01T12:57:21+5:302021-01-01T15:12:18+5:30

देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जनवरी महीने में गैस की नई कीमत को लेकर जानकारी दी है। इसके मुताबिक कमर्शियल सिलेंडर अब पहले से अधिक दामों में मिला करेंगे।

on first day of January 2021 LPG gas cylinder price just got hiked Check new rate here | नए साल के पहले दिन ही आम जनता पर पड़ी महंगाई की मार, फिर बढ़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, जानें नई कीमत

जानें अब कितना महंगा हुआ एलपीजी गैल सिलेंडर। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Highlightsजनवरी महीने और साल के पहले दिन तेल कंपनियों (HPCL, BPCL, IOC) ने नई गैस की कीमत जारी कर दी है।कछ दिन पहले ही 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में 50 रुपये का इजाफा किया गया था।सिलेंडरों के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर गहरा असर पड़ने वाला है।

नए साल की शुरुआत के साथ ही आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। साल 2021 की शुरुआत होते ही एक बार फिर एलपीजी गैल सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। रोजमर्रा के जीवन में इस्तेमाल होने वाली सिलेंडर के रेट के बढ़ने से आम आदमी के जेब पर सीधा असर पड़ा है। इस कीमत बढ़ोतरी के साथ ही कई लोगों के जेब पर बोझ बढ़ेगा और उनके महीने का बजट बिगड़ जाएगा।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने जनवरी महीने की गैस की कीमत जारी कर दी है। इसके मुताबिक बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में इजाफा नहीं किया गया है। लेकिन ये कीमत सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर बढ़ाया गया है। दिल्ली में 19 किलो वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर कीमत 1,332 रुपये से बढ़कर 1,349 रुपये हो गई है। 19 किलोग्राम वाला रसोई गैस सिलेंडर 17 रुपये तक महंगा हो गया है। 

15 दिनों के अंदर दो बार बढ़े थे सिलेंडर के दाम

इससे पहले एलपीजी गैस सिलेंडरों की कीमतों में 50 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर 694 रुपये हो गई है। 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बार गैस सिलेंडरों की कीमतों को बढ़ाया गया था। इससे पहले तेल कंपनियों ने 3 दिसंबर को गैस सिलेंडर के भाव में 50 रुपये का इजाफा किया था। 

Web Title: on first day of January 2021 LPG gas cylinder price just got hiked Check new rate here

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे