लाइव न्यूज़ :

सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल CRPF की प्रतिबद्धता और समर्पण असाधारणः शाह

By भाषा | Updated: July 27, 2019 13:07 IST

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर मैं सीआरपीएफ के जवानों और उनके परिजन को शुभकामनाएं देता हूं। विभिन्न इलाकों में हमारे देश की रक्षा कर रहे सीआरपीएफ का समर्पण और प्रतिबद्धता असाधारण है।’’

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ के 81वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी शुभकामनाएं।सीआरपीएफ अधिनियम के 28 दिसम्‍बर, 1949 में लागू होने पर इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कर दिया गया।

गृह मंत्री अमित शाह ने सीआरपीएफ के 81वें स्थापना दिवस पर बल को शुभकामनाएं देते हुए शनिवार को कहा कि विभिन्न इलाकों में सेवाएं दे रहे देश से सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल की प्रतिबद्धता और समर्पण असाधारण है।

शाह ने यह भी कहा कि भारत को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की वीरता और साहस पर गर्व है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर मैं सीआरपीएफ के जवानों और उनके परिजन को शुभकामनाएं देता हूं। विभिन्न इलाकों में हमारे देश की रक्षा कर रहे सीआरपीएफ का समर्पण और प्रतिबद्धता असाधारण है।’’

सीआरपीएफ का गठन 1939 में ‘शाही प्रतिनिधि पुलिस’ के रूप में हुआ था। सीआरपीएफ अधिनियम के 28 दिसम्‍बर, 1949 में लागू होने पर इसका नाम बदलकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कर दिया गया। यह बल 208 कार्यकारी बटालियनों, छह महिला बटालियनों, 15 आरएएफ बटालियनों, 10 कोबरा बटालियनों समेत कुल 246 बटालियनों के साथ एक बड़ा संगठन बन चुका है।

एक बटालियन में करीब 1000 जवान हैं। बल में पांच सिग्नल बटालियन, एक विशेष कार्य समूह, एक संसद ड्यूटी समूह, 43 समूह केन्द्र, 20 प्रशिक्षण संस्थान, 100 बिस्तरों की क्षमता वाले चार कम्पोजिट अस्पताल और 50 बिस्तरों की क्षमता वाले 17 कम्पोजिट अस्पताल हैं।

सीआरपीएफ का मिशन संविधान की सर्वोच्चता को कायम रखते हुए राष्ट्रीय अखंडता बनाए रखने, सामाजिक समानता और विकास को बढ़ावा देने के लिए कानून, लोक व्यवस्था बनाए रखने और आंतरिक सुरक्षा के नियम को प्रभावी ढंग से एवं कुशलतापूर्वक लागू करने में सरकार को सक्षम बनाना है। 

टॅग्स :सीआरपीएफअमित शाहमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन