लाइव न्यूज़ :

Omicron variant को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल नहीं करने का फैसला किया, 20 से अधिक देशों में मामले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 1, 2021 17:05 IST

सऊदी अरब ने बुधवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन का पहला मामला सामने आया है। सऊदी अरब की सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने कहा कि एक नागरिक संक्रमित मिला है जो एक ‘‘उत्तरी अफ्रीकी देश’’ से आया था।

Open in App
ठळक मुद्देअभी तक 20 से अधिक देशों में इसके मामले सामने आये हैं।कोरोना वायरस के नये स्वरूप के बारे में बहुत कुछ अज्ञात है।संक्रमित व्यक्ति और उसके करीबी लोगों को पृथक कर दिया गया है।

नई दिल्लीः नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 15 दिसंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल नहीं करने का फैसला किया। डीजीसीए ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के सामने आने के मद्देनजर यह कदम उठाया है।

डीजीसीए ने बुधवार को बताया कि वाणिज्यिक अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने की तारीख की घोषण नियत समय पर की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कोविड-19 महामारी की वजह से पिछले साल 20 मार्च से ही सामान्य अंतरराष्ट्रीय उड़ानें स्थगित हैं। डीजीसीए का यह फैसला 27 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अधिकारियों को दिए निर्देश के बाद आया है।

मोदी ने ओमीक्रोन को लेकर बढ़ी चिंता के बाद अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में राहत देने की योजना की समीक्षा करने को कहा था। डीजीसीए द्वारा बुधवार को जारी परिपत्र में कहा गया कि वायरस के नए स्वरूप के आने के बाद उत्पन्न वैश्विक स्थिति के मद्देनजर हालात पर करीब से नजर रखी जा रही है तथा अन्य हितधारकों से विचार-विमर्श किया जा रहा है।

डीजीसीए ने कहा, ‘‘... नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बहाल करने की प्रभावी तारीख को लेकर उचित फैसले की जानकारी नियत समय पर अधिसूचित की जाएगी।’’ गौरतलब है कि मौजूदा समय में विभिन्न देशों के साथ द्विपक्षीय समझौते के तहत सीमित संख्या में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है। गत महीने की 24 तारीख तक भारत ने 31 देशों से उड़ानों के लिए औपचारिक द्विपक्षीय समझौता किया था।

टॅग्स :बी.1.1529भारत सरकारसाउथ अफ़्रीकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं