लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में विदेश से लौटे 109 लोग लापता, ओमिक्रॉन की आशंका में प्रशासन के हाथ-पांव फूले

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 7, 2021 11:06 IST

ठाणे नगर निगम के प्रमुख की माने तो विदेश से लौटे यात्रियों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। विदेश से लौटे 109 यात्रियों की खोज में प्रशासन जुटा है।

Open in App
ठळक मुद्देठाणे में विदेश से लौटे 295 में से 109 लोग लापता हैं, जिनसे प्रशासन संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। नगर निगम के प्रमुख का कहना है कि यात्रियों द्वारा दिए पता पर भी ताले लगे हुए हैं।ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों ने देश में तीसरी लहर की आशंका को और पक्का कर रहा है।

ठाणे: महाराष्ट्र में कोविड-19 के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से जुड़ा एक और चिंताजनक मामला सामने आया है। कल्याण डोंबिवली नगर निगम के प्रमुख विजय सूर्यवंशी का कहना है कि विदेश से लौटे कई ऐसे यात्री हैं, जो प्रशासन के संपर्क से बाहर हैं। सूर्यवंशी का कहना है कि न तो इनका पता चल रहा है कि ये कहां हैं और न ही इनसे कोई संपर्क ही हो पा रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र से हाल में ही कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के कई नए केस सामने आए हैं।  

क्या कहना है कल्याण डोंबिवली नगर निगम के प्रमुख का 

कल्याण डोंबिवली नगर निगम प्रमुख विजय सूर्यवंशी जी ने सोमवार को कहा कि विदेश से लौटे 295 में से 109 लोग लापता हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, पर उनका फोन नहीं लग रहा है। सूर्यवंशी ने यह भी बताया कि यात्रियों के द्वारा दिए पते पर ताले लगे हुए हैं। 

क्या है क्वारंटीन के नियम

विजय सूर्यवंशी का कहना है कि विदेश से आए यात्रियों को देश में 7 दिन का क्वारंटीन होना पड़ता है और 8वें दिन उनकी कोरोना की जांच होती है। यह भी बताया कि रिपोर्ट निगेटिव होने के बावजूद कोविड के नियम पालन हो रहे हैं कि नहीं इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। 

क्या हैं महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के आंकड़ें

महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। यह संख्या अब तक 10 पहुंच गई है। बता दें कि कोरोना का कहर सबसे पहले भारत से ही देखने को मिला था। ऐसे 109 यात्रियों  के लापता होने से चिंता और बढ़ गई है। 

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)कोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया