लाइव न्यूज़ :

मोदी कैबिनेट के नए मंत्रियों को उमर उब्दुल्ला का संदेश, 'मंत्रियों, ट्विटर पर बॉयो बदलने का वक्त आया'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 31, 2019 19:26 IST

उमर उब्दुल्ला ने मंत्रिमंडल में अरुण जेटली और सुषमा स्वराज के शामिल न होने पर दुख जाहिर किया। उमर ने ट्वीट किया, 'अरुण जेटली और सुषमा स्वराज जैसे लोगों को मंत्रियों के बीच न देख पाना दुख भरा है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं क्योंकि वे स्वास्थ्य कारणों से जूझ रहे हैं जिसने उन्हें कैबिनेट से दूर रखा है।' 

Open in App
ठळक मुद्देउमर उब्दुल्ला ने पोर्टफोलियो की घोषणा के बाद रचनात्मक तरीके से ट्वीट किया।निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की विभाग सौंपा गया है।अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली नई कैबिनेट ने अपना काम शुरू कर दिया है। मोदी मंत्रिमंडल के विभागों की सूची आउट हो गई है। 30 मई को राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी सहित कुल 57 मंत्रियों ने शपथ ली थी। जिसमें 24 कैबिनेट 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 24 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली थी। अमित शाह को गृह मंत्री बनाया गया है। निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय की विभाग सौंपा गया है। राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्री बनाया गया। नितिन गडकरी को सड़क एवं परिवह मंत्री बनाया गया है। देशभर से मंत्रियों के लिए बधाई आनी शुरू हो गई और इनमें नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर उब्दुल्ला भी थे जिन्होंने नए टर्म के लिए मंत्रियों को बधाई दी है। 

उमर उब्दुल्ला ने पोर्टफोलियो की घोषणा के बाद रचनात्मक तरीके से ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'सभी मंत्रियों के लिए ट्विटर पर बॉयो अपडेट करने का वक्त आ गया है।' 

उमर उब्दुल्ला ने मंत्रिमंडल में अरुण जेटली और सुषमा स्वराज के शामिल न होने पर दुख जाहिर किया। उमर ने ट्वीट किया, 'अरुण जेटली और सुषमा स्वराज जैसे लोगों को मंत्रियों के बीच न देख पाना दुख भरा है। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं क्योंकि वे स्वास्थ्य कारणों से जूझ रहे हैं जिसने उन्हें कैबिनेट से दूर रखा है।' 

इसके पहले उन्होंने गुरुवार को सभी मंत्रियों को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'आज शाम पद की शपथ लेने वाले मंत्रियों को बधाई। हमारे देश के नागरिकों की सेवा के लिए नए टर्म की शुरुआत पर बधाई देता हूं।' 

टॅग्स :उमर अब्दुल्लानेशनल कॉन्फ्रेंसमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल