लाइव न्यूज़ :

163 दिन बाद हरि निवास से शिफ्ट हुए उमर अब्दुल्ला, हिरासत में हैं पूर्व सीएम, जानिए क्या है मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 16, 2020 14:36 IST

उमर अब्दुल्ला को राज्य में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के निरस्त किये जाने के बाद एहतियातन हिरासत में लिये जाने के 163 दिन बाद उनके आधिकारिक आवास के पास स्थित एक घर में स्थानांतरित किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया कि उमर को वर्तमान में हरि निवास में रखा गया है, गुरुवार को उन्हें स्थानांतरित किये जाने की संभावना है।जम्मू-कश्मीर प्रशासन की योजना घाटी का दौरा करने आ रहे केंद्र सरकार के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के लिए हरि निवास का उपयोग करने की है।

पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को राज्य में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों के निरस्त किये जाने के बाद एहतियातन हिरासत में लिये जाने के 163 दिन बाद उनके आधिकारिक आवास के पास स्थित एक घर में स्थानांतरित किया जाएगा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उमर को वर्तमान में हरि निवास में रखा गया है, गुरुवार को उन्हें स्थानांतरित किये जाने की संभावना है क्योंकि जम्मू-कश्मीर प्रशासन की योजना घाटी का दौरा करने आ रहे केंद्र सरकार के मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के लिए हरि निवास का उपयोग करने की है।

अधिकारियों ने बताया कि उमर को जिस घर में स्थानांतरित किया जाएगा, वह उनके सरकारी आवास के नजदीक है। रेल मंत्री पीयूष गोयल, विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद और गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी समेत केंद्र सरकार के मंत्रियों की एक टीम जल्द ही घाटी का दौरा करने वाली है।

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंसफारूक अब्दुल्लानरेंद्र मोदीजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया