लाइव न्यूज़ :

उमर अब्दुल्ला कोरोना वायरस से संक्रमित, घर में पृथकवास में

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:04 IST

Open in App

श्रीनगर, नौ अप्रैल नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने स्वयं शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

उमर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मैंने करीब एक साल तक इस वायरस से बचने की पूरी कोशिश की लेकिन आखिरकार इसकी चपेट में आ ही गया। मैं आज दोपहर बाद कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं। मुझमें कोई लक्षण नहीं हैं। डॉक्टरों की सलाह पर मैं घर में पृथकवास में हूं तथा ऑक्सीजन स्तर आदि जैसे मापदंडों की निगरानी कर रहा हूं।’’

उनके पिता फारूक अब्दुल्ला भी पिछले हफ्ते कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और वह अब इससे उबर रहे हैं।

उमर ने अपने ट्वीट में कहा कि वह उन लोगों के आभारी हैं जिन्होंने उनके स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा, ‘‘... मैं व्यक्तिगत रूप से जवाब नहीं देने के लिए खेद जताता हूं। अगले कुछ दिनों तक मैं इस वायरस को पराजित करने पर ध्यान केंद्रित करूंगा और लड़ाई जीतने के बाद वापस यहां आऊंगा।"

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

जम्मू में पार्टी मुख्यालय 'शेर-ए-कश्मीर भवन' से जारी एक संयुक्त बयान में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा, "हमारी प्रार्थनाएं अपने प्रिय नेता के साथ हैं और हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।"

बयान में नेताओं ने फारूक अब्दुल्ला को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर भी संतोष जताया और उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा