ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त BJP में होंगे शामिल, हरियाणा से लड़ सकते हैं चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 25, 2019 06:50 PM2019-09-25T18:50:20+5:302019-09-25T18:50:20+5:30

सूत्रों के मुताबिक सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दी जा सकती है। यह उनका गृह जिला भी है। इस बीच पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कैलाशो सैनी यहां बराला की मौजूदगी में हरियाणा भवन में भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे।

Olympic medalist Yogeshwar Dutt to join BJP, may contest elections from Haryana | ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त BJP में होंगे शामिल, हरियाणा से लड़ सकते हैं चुनाव

हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे।

Highlightsहरियाणा के रहने वाले कुश्ती खिलाड़ी ने बुधवार को यहां राज्य भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की।दत्त ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं और अगले महीने होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीदवार बन सकते हैं।

भाजपा सूत्रों ने बुधवार को बताया कि 2012 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता दत्त हाल में हुए आम चुनावों के दौरान भाजपा से लोकसभा टिकट के दावेदार भी थे। पार्टी की राज्य इकाई ने उनके नाम की अनुशंसा की।

हरियाणा के रहने वाले कुश्ती खिलाड़ी ने बुधवार को यहां राज्य भाजपा के अध्यक्ष सुभाष बराला से मुलाकात की और उन्हें सूचित किया कि उन्होंने हरियाणा पुलिस से इस्तीफा दे दिया है। दत्त ने 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था और उन्हें 2013 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

सूत्रों के मुताबिक सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के किसी विधानसभा सीट से उन्हें टिकट दी जा सकती है। यह उनका गृह जिला भी है। इस बीच पूर्व सांसद और कांग्रेस नेता कैलाशो सैनी यहां बराला की मौजूदगी में हरियाणा भवन में भाजपा में शामिल हो गए। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होंगे।

Web Title: Olympic medalist Yogeshwar Dutt to join BJP, may contest elections from Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे