ओडिशा में 48 घण्टों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

By भाषा | Published: August 25, 2018 05:29 PM2018-08-25T17:29:35+5:302018-08-25T17:29:35+5:30

ओडिशा के पुरी, गंजम, खुर्दा, कटक, बालासोर, मयूरभंज, कालाहांडी, बौध, सोनपुर और सुंदरगढ़ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

odisha met department alert for heavy rain in next 48 hours | ओडिशा में 48 घण्टों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

ओडिशा में 48 घण्टों में हो सकती है भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

भुवनेश्वर, 25 अगस्त (भाषा) मौसम विभाग ने ओडिशा में अगले दो दिनों के भीतर भारी बारिश की होने की संभावना जताई है। यह स्थिति क्षेत्र में कम दबाव के क्षेत्र के बनने के चलते उत्पन्न हुई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र ने यहां बताया कि चक्रवात के प्रभाव के चलते पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्र, उत्तरी ओड़िशा और बंगाल की खाड़ी के पश्चिमोत्तर क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। 

उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान इसके गहराने की संभावना है। 

इसके प्रभाव के चलते अधिकांश स्थानों में सामान्य बारिश होने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है जबकि धेनकनाल, अंगुल, देवगढ़, संबलपुर, बोलांगीर, झासुगुड़ा, बारागढ़ और क्योंझर जिले के कुछ स्थानों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। 

पुरी, गंजम, खुर्दा, कटक, बालासोर, मयूरभंज, कालाहांडी, बौध, सोनपुर और सुंदरगढ़ जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम की खराब स्थिति के मद्देनजर मौसम विभाग ने सलाह दी है कि समुद्र में गये मछुआरे तट पर लौट आये।

मछुआरों को रविवार और सोमवार को पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी और ओडिशा से लगे समुद्र पर नहीं जाने का परामर्श दिया गया है। 

इस समय देश के कई राज्यों में बाढ़ और बारिश का कहर जारी है। केरल में पिछले 100 सालों की सबसे बड़ी बाढ़ में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और सात लाख से ज्यादा लोग बेघर हो चुके हैं।

कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी बारिश की वजह से बाढ़ आ गयी थी।

Web Title: odisha met department alert for heavy rain in next 48 hours

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे