ओडिशा विधानसभा चुनाव: तीन-चौथाई सीटें जीतकर 5वीं बार CM बनेंगे नवीन पटनायक, BJP बनी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

By स्वाति सिंह | Published: May 24, 2019 02:01 PM2019-05-24T14:01:27+5:302019-05-24T14:01:27+5:30

ओडिशा के विधानसभा चुनाव: ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद) लगातार पांचवीं बार सरकार बनाने की कगार पर है।

Odisha Assembly Election Result 2019: Naveen Patnaik becoming CM for fifth time, Congress state chief Niranjan Patnaik quits | ओडिशा विधानसभा चुनाव: तीन-चौथाई सीटें जीतकर 5वीं बार CM बनेंगे नवीन पटनायक, BJP बनी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी

पटनायक ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार 2000 में लिया था।

Highlightsराज्य में हुए चुनावों में विधानसभा की कुल 146 सीटों में से नवीन पटनायक की पार्टी 112 सीट पर जीत चुकी है।लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करते हुए आठ सीटों पर जीत दर्ज की है।

लोकसभा चुनाव में मोदी लहर होने के बावजूद ओडिशा में नवीन पटनायक ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। राज्य में नवीन पटनायक पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। राज्य में हुए चुनावों में विधानसभा की कुल 146 सीटों में से नवीन पटनायक की पार्टी बीजेडी ने तीन चौथाई सीटों पर जीत हासिल की है। बीजेपी ने 112 सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी 23, कांग्रेस 9 और लेफ्ट एक सीट जीत चुके हैं। जबकि एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में गई है।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन

साल 2014 में हुए चुनाव में बीजेपी को राज्य में एक सीट ही मिली थी। जबकि लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने अपने प्रदर्शन में काफी सुधार करते हुए आठ सीटों पर जीत दर्ज की है। बता दें कि बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का नाम हारने वालों की सूची में शामिल हो गया है। पुरी सीट से बीजद के पिनाकी मिश्रा ने पात्रा को 11,714 वोटों से हरा दिया है। राज्य में कुल 21 लोकसभा की सीटें है। बीजेडी ने 12 सीटों पर जीत हासिल की है।

कांग्रेस के खाते में सिर्फ एक सीट आई है। ओडिशा में लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रदेश कांग्रेस समिति अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने अपने पद से इस्तीफे की घोषणा की।  

ओडिशा विधानसभा चुनाव 2019

पार्टी                    सीट

बीजेडी                 112 
बीजेपी                  23 
कांग्रेस                  09
निर्दलीय                01
लेफ्ट                     ०1 

ओडिशा लोकसभा चुनाव 2019 

पार्टी                    सीट
बीजेपी                  08 
बीजेडी                  12 
कांग्रेस                    01

पटनायक ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार 2000 में लिया था। 'ईमानदार और स्वच्छ' नेता की अपनी छवि के दम पर पटनायक पांच साल से राज्य के मुख्यमंत्री के पद पर काबिज हैं। उन्होंने अपने पिता की लोकसभा सीट अस्का से 1997 में चुनाव लड़कर राजनीति की शुरूआत की। लेकिन जब एक साल बाद जनता दल टूटा तब पटनायक ने बीजू जनता दल बनाया।  
 

Web Title: Odisha Assembly Election Result 2019: Naveen Patnaik becoming CM for fifth time, Congress state chief Niranjan Patnaik quits



Keep yourself updated with updates on Odisha Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/odisha.