लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा पीएमओ छोड़ना चाहते हैं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2019 18:10 IST

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने स्वयं को पद से कार्यमुक्त किए जाने की इच्छा जताई है। सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनसे दो सप्ताह तक पद पर बने रहने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम ने पीके सिन्हा (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी) को पीएमओ में विशेष कर्तव्य पर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन पद के लिए नाम पर विचार नहीं किये जाने के बाद बोर्ड के सदस्य अखिलेश रंजन ने सरकार से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिये आवेदन किया है।

सरकार ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने अपने दायित्वों से स्वयं को मुक्त किए जाने की इच्छा जताई है।

सरकार के प्रधान प्रवक्ता सीतांशु कार ने कहा कि मोदी ने मिश्रा से दो सप्ताह तक पद पर बने रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व कैबिनेट सचिव पी के सिन्हा को प्रधानमंत्री ने विशेष दायित्व अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। मिश्रा 2014 से प्रधानमंत्री कार्यालय में मोदी के साथ रहे हैं।

प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव नृपेंद्र मिश्रा ने स्वयं को पद से कार्यमुक्त किए जाने की इच्छा जताई है। सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने उनसे दो सप्ताह तक पद पर बने रहने को कहा है। पीएम ने पीके सिन्हा (सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी) को पीएमओ में विशेष कर्तव्य पर अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।

इस बीच, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने स्टार्टअप से जुड़ी शिकायतों के निपटान के लिए पांच-सदस्यीय विशेष प्रकोष्ठ के गठन की अधिसूचना जारी की। 

चेयरमैन पद के लिए अनदेखी होने पर सीबीडीटी के सदस्य अखिलेश रंजन ने मांगी सेवानिवृत्ति

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन पद के लिए नाम पर विचार नहीं किये जाने के बाद बोर्ड के सदस्य अखिलेश रंजन ने सरकार से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिये आवेदन किया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रंजन ने 'पारिवारिक एवं निजी कारणों' से सेवानिवृत्ति मांगी है।

हालांकि, घटनाक्रम से अवगत सूत्रों ने बताया कि अगर आईआरएस अधिकारी को सीबीडीटी चेयरमैन के पद पर प्रोन्नत किया गया होता तो वह अपनी सेवाएं जारी रखते। सरकार ने सीबीडीटी के मौजूदा चेयरमैन पी सी मोदी को एक साल का सेवा विस्तार दिया है।

मोदी को 31 अगस्त को सेवानिवृत होना था। भारतीय राजस्व सेवा के 1982 बैच के अधिकारी अखिलेश रंजन सीबीडीटी में मोदी के बाद दूसरे नंबर पर थे और उनके अगले साल अप्रैल में सेवानिवृत्त होना था। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदीइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया