लाइव न्यूज़ :

केरल के कन्नूर में आइसोलेशन में रह रहे एनआरआई की मौत, विदेश से लौटने के बाद घर में रखा गया था अलग

By भाषा | Updated: March 29, 2020 17:02 IST

पुलिस ने बताया कि मृतक में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन विदेश तथा अन्य राज्यों से लौटने वाले लोगों के लिए कोविड-19 नियमों के अनुसार उसे अलग रखा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देमेडिकल कॉलेज अधिकारियों के हवाले से मय्यिल पुलिस ने बताया कि उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वे यह पता लगाने के लिए उसके खून के नमूने की जांच करेंगे कि कहीं वह कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं था।

कन्नूर: हाल ही में शारजाह से लौटने के बाद अपने घर में पृथक रह रहे केरल के अनिवासी भारतीय (एनआरआई) की रविवार को मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, कन्नरीपरम्बा निवासी अब्दुल कादर (65) को 21 मार्च को विदेश से लौटने के बाद घर पर पृथक रखा गया था।पुलिस ने बताया कि उसमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन विदेश तथा अन्य राज्यों से लौटने वाले लोगों के लिए कोविड-19 नियमों के अनुसार उसे अलग रखा गया था। पुलिस ने बताया, ‘‘उसे अपने कमरे में बेहोश देखकर उसके रिश्तेदार उसे अस्पताल लेकर आए। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था।’’मेडिकल कॉलेज अधिकारियों के हवाले से मय्यिल पुलिस ने बताया कि उसकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बहरहाल, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि वे यह पता लगाने के लिए उसके खून के नमूने की जांच करेंगे कि कहीं वह कोरोना वायरस से संक्रमित तो नहीं था। सूत्रों ने बताया कि शव कन्नूर मेडिकल कॉलेज में रखा गया है और जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया