लाइव न्यूज़ :

NRC मामलाः बीएसएफ ने कहा- भारत में घुस आए बांग्लादेशी नागरिक असम और त्रिपुरा के रास्ते लौट रहे हैं अपने देश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2020 14:55 IST

बीएसएफ मेघालय फ्रंटियर के महानिरीक्षक कुलदीप सैनी ने कहा कि बांग्लादेश में बेहतर होती आर्थिक स्थिति भी बांग्लादेशी नागरिकों के वापस जाने का कारण है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी सूचना मिली कि बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आए लोग वापस जा रहे हैं और उन्हें वहां हिरासत में ले लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसैनी ने कहा कि ऐसी जानकारी है कि पिछले कुछ महीनों में ऐसी गतिविधियां हुई हैं।उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी मीडिया में आई खबरें भी देखी थी जिसमें बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने ऐसी गतिविधियों के बारे में बताया था।

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को कहा कि भारत में घुस आए कुछ बांग्लादेशी नागरिक असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) लागू होने के बाद अपने देश वापस लौट रहे हैं।

बीएसएफ मेघालय फ्रंटियर के महानिरीक्षक कुलदीप सैनी ने कहा कि बांग्लादेश में बेहतर होती आर्थिक स्थिति भी बांग्लादेशी नागरिकों के वापस जाने का कारण है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी सूचना मिली कि बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आए लोग वापस जा रहे हैं और उन्हें वहां हिरासत में ले लिया गया।

सैनी ने कहा कि ऐसी जानकारी है कि पिछले कुछ महीनों में ऐसी गतिविधियां हुई हैं। उन्होंने बताया कि बांग्लादेशी मीडिया में आई खबरें भी देखी थी जिसमें बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने ऐसी गतिविधियों के बारे में बताया था। बीएसएफ के महानिरीक्षक ने कहा कि यह संभव है कि भारत के अन्य भागों में रहने वाले बांग्लादेशी असम और त्रिपुरा के रास्ते लौट रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हालाँकि इस विषय पर बीजीबी से कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है और खबरें सौ प्रतिशत सत्य नहीं भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की अर्थव्यवस्था में प्रगति हो रही है इसलिए वहां से पलायन में कमी आई है।

टॅग्स :एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)बांग्लादेशअसमत्रिपुरामोदी सरकारसर्बानंद सोनोवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं