लाइव न्यूज़ :

एनपीएस उपभोक्ताओं के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध :सरकार

By भाषा | Updated: January 5, 2021 16:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी सरकार राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और उसने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए योजना को सरल बनाने के लिए कदम उठाए हैं।

वित्त सेवा विभाग की एक विज्ञप्ति में यह बात कही गई है।

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मंजीत सिंह पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अनेक विषय उठाये थे। जिसके बाद उक्त प्रतिबद्धता जताई गयी।

एनपीएस प्रणाली के विरोध में बनाया गया एनएमओपीएस केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों और उनके संगठनों का संघ है।

वित्त मंत्रालय के तहत आने वाले वित्त सेवा विभाग द्वारा पटेल को भेजे पत्र में कहा गया, ‘‘राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) सरकार की बढ़ती पेंशन जवाबदेही के मद्देनजर भारत सरकार का नीतिगत फैसला है।’’

एक जनवरी के पत्र में कहा गया है, ‘‘आश्वस्त किया जाता है कि एनपीएस उपभोक्ताओं की चिंताओं के मद्देनजर सरकार उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा