लाइव न्यूज़ :

'आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन भी नाम रखते हैं', विपक्षी गठबंधन ‘I-N-D-I-A’ पर पीएम मोदी का हमला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 25, 2023 12:27 IST

पीएम मोदी ने संसद भवन में भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाया था। आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन भी नाम रखते हैं, इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी नाम रखते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दलों के बनाए संयुक्त गठबंधन ‘I-N-D-I-A’ पर पीएम मोदी का हमलाकहा - ये लोग भ्रमित हैं और तय ही नहीं कर पाते कि क्या करना हैंकहा- आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन भी नाम रखते हैं

नई दिल्ली: 26 विपक्षी दलों के बनाए संयुक्त गठबंधन ‘I-N-D-I-A’ को लेकर पीएम मोदी ने कहा है कि इंडियन नेशनल कांग्रेस अंग्रेज ने बनाया था। ईस्ट इंडिया कंपनी भी अंग्रेजों ने बनाया था। आज कल लोग इंडियन मुजाहिद्दीन भी नाम रखते हैं, इंडियन पीपुल्स फ्रंट भी नाम रखते हैं। बैठक में पीएम मोदी ने विपक्ष को लेकर कहा कि ये लोग भ्रमित हैं और तय ही नहीं कर पाते कि क्या करना हैं। 

पीएम मोदी ने संसद भवन में भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान ये बातें कहीं। पीएम ने कहा कि  विपक्ष ने मन बना लिया है कि वो लंबे समय तक विपक्ष में रहेंगे। लेकिन हमने तय किया है कि अपने तीसरे कार्यकाल में भारत को मिलकर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे।

भाजपा संसदीय दल की बैठक के बाद संसद भवन के बाहर मीडिया से बात कर रहे बाकी बीजेपी सांसदों ने भी विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि आज के समय में इंडिया का नाम जोड़ने का जो फैशन है वह अर्बन-नक्सलवाद से संबंधित है।

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "1885 में कांग्रेस का गठन हुआ तो अंग्रेजों ने किया। हमने पीपुल्स फ्रंट को बैन किया वो भी खुद को इंडिया कहते हैं। आज के समय में इंडिया का नाम जोड़ने का जो फैशन है वह अर्बन-नक्सलवाद से संबंधित है वे खुद को वैध करने के लिए इंडिया नाम जोड़ देते हैं और यह सभी अर्बन नक्सलवादी हैं।"

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के चुनौती देने के लिए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल, आप, राजद. जदयू समेत 26 विपक्षी दलों ने मिलकर ‘I-N-D-I-A’ नाम से गठबंधन बनाया है जिसका पूरा नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्‍लूसिव अलायंस है। विपक्ष ने ये नाम सोच समझकर रखा है। विपक्ष की कोशिश खुद को ज्यादा भारतीय दिखाकर बीजेपी और मोदी सरकार को चुनौती देने की है। वहीं बीजेपी ने अब इस नाम पर जवाबी हमला करना शुरू कर दिया है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीइंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)कांग्रेससंसद मॉनसून सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह