लाइव न्यूज़ :

कमलनाथ सरकार ने जारी किया फरमान, अब अधिकारियों को करना होगा सांसद और विधायकों का स्वागत 

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 14, 2019 05:46 IST

अधिकारियों को कहा है कि जब भी संसद सदस्य या विधायक उनसे मिलने आएं तब वो अपनी सीट से उठकर उनका स्वागत करें. यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारियों को विधायकों और सांसदों के साथ बर्ताव में शिष्टाचार बरतना चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फरमान जारी किया है कि जब भी कोई विधायक या सांसद मिलने आये तो खड़े होकर उनका स्वागत करें.यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जनप्रतिनिधियों के साथ अपने व्यवहार में अधिकारियों को शिष्टाचार बरतना चाहिए.

मध्यप्रदेश सरकार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फरमान जारी किया है कि जब भी कोई विधायक या सांसद मिलने आये तो खड़े होकर उनका स्वागत करें. यह भी निर्देश दिए गए हैं कि जनप्रतिनिधियों के साथ अपने व्यवहार में अधिकारियों को शिष्टाचार बरतना चाहिए. सभी विभागों के प्रमुखों को कहा गया है कि वे अधीनस्थ अधिकारियों को ध्यान में लाकर इसका कड़ाई से पालन करवाएं.

मध्यप्रदेश में अब सांसद-विधायकों को अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार नहीं होना पड़ेगा. सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों को पत्र भेजा है. पत्र में लिखा है कि सरकार के निर्देशों का संबंधित विभाग कड़ाई से पालन कर रहे है, जिसकी वजह से सांसद-विधायकों को अपने कर्तव्य के निर्वहन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है जिससे सरकार की छवि पर असर पड़ रहा है. 

अधिकारियों को कहा है कि जब भी संसद सदस्य या विधायक उनसे मिलने आएं तब वो अपनी सीट से उठकर उनका स्वागत करें. यह भी निर्देश दिए गए हैं कि अधिकारियों को विधायकों और सांसदों के साथ बर्ताव में शिष्टाचार बरतना चाहिए.

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में सांसद विधायक अक्सर अधिकारियों पर उन्हें सम्मान नहीं देने और उनकी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते रहे हैं. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद अब सरकार ने यह कदम उठाया है. भाजपा शासनकाल में भी विधानसभा में यह मुद्दा कई बार उठा, जब जनप्रतिनिधियों ने इस तरह की शिकायतें की थी. सरकार द्वारा पूर्व में भी समय-समय पर अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि वे जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा नहीं करें.

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील