बिहार में अब महापुरुषों की नहीं होगी अनदेखी, राजभवन ने पलटा निर्णय

By एस पी सिन्हा | Published: December 16, 2023 02:30 PM2023-12-16T14:30:22+5:302023-12-16T14:30:22+5:30

बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव, देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर वर्ष 2024 में भी छुट्टी नहीं दी गई थी। वहीं संशोधित कैलेंडर के अनुसार इन महापुरुषों की जयंती पर भी छुट्टी रहेगी। 

Now great men will not be ignored in Bihar, Raj Bhavan reversed the decision | बिहार में अब महापुरुषों की नहीं होगी अनदेखी, राजभवन ने पलटा निर्णय

बिहार में अब महापुरुषों की नहीं होगी अनदेखी, राजभवन ने पलटा निर्णय

Highlightsपिछले दिनों विश्वविद्यालय के हॉलीडे के लिए कैलेंडर जारी किया गया थाजिसमें इस बार 89 छुट्टियां दी गई थीवहीं अब संशोधित होने के बाद अब साल 2024 में कॉलेजों में 93 छुट्टियां रहेंगी

पटना:बिहार में अब महापुरुषों की अनदेखी नहीं होगी। बिहार के विश्वविद्यालयों में एक बार फिर संशोधन किया गया है। राज्य के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर, सिखों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव, देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर वर्ष 2024 में भी छुट्टी नहीं दी गई थी। वहीं संशोधित कैलेंडर के अनुसार इन महापुरुषों की जयंती पर भी छुट्टी रहेगी। 

वहीं, लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर 11 अक्टूबर को छुट्टी अगले साल नहीं रहेगी, क्योंकि इस दौरान 10 से 13 अक्टूबर तक दुर्गा पूजा का अवकाश रहेगा। पिछले दिनों विश्वविद्यालय के हॉलीडे के लिए कैलेंडर जारी किया गया था। जिसमें इस बार 89 छुट्टियां दी गई थी। वहीं अब संशोधित होने के बाद अब साल 2024 में कॉलेजों में 93 छुट्टियां रहेंगी। 

बता दें कि, राज्यपाल सचिवालय की ओर से महज 24 घंटे के अंदर ही कैलेंडर में संशोधन कर दोबार पत्र जारी कर दिया गया है। वहीं, संसोधित कैलेंडर के अनुसार अब वर्ष 2024 में कुल 93 छुट्टियां होंगी, जिनमें 30 दिन गर्मी का अवकाश शामिल है। वर्ष 2023 में कुल 92 छुट्टियां थीं, जिनमें 30 दिन गर्मी का अवकाश था। 

2023 के मुकाबले 2024 में एक छुट्टी ज्यादा हो गई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर 2 अक्टूबर को कॉलेज बंद रहेंगे। राज्य के विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की कुल 93 छुट्टी रहेंगी। इनमें 77 दिनों की अतिरिक्त छुट्टी और 12 रविवार शामिल हैं। 77 अतिरिक्त छुट्टी में 30 दिन गर्मी की छुट्टी होगी। 

इसके बाद लंबी छुट्टी 10 दिनों की दीपावली और छठ के लिए 31 अक्टूबर से 9 नवंबर तक रहेगी। क्रिसमस के लिए 24 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आठ दिनों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा होली के लिए 24 से 27 मार्च और दुर्गा पूजा के लिए 10 से 13 अक्टूबर तक चार-चार दिनों की छुट्टी रहेगी। वहीं मुस्लिम के त्योहारों में ईद के लिए 11 और 12 अप्रैल जबकि मुहर्रम के लिए 17 और 18 जून को दो-दो दिनों की छुट्टी रहेगी।

Web Title: Now great men will not be ignored in Bihar, Raj Bhavan reversed the decision

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे