लाइव न्यूज़ :

डीएमके नेता कनिमोई की याचिका पर मतदाता को नोटिस, 2019 लोकसभा चुनाव से जुड़ा है मामला

By भाषा | Updated: December 9, 2019 19:06 IST

उच्च न्यायालय ने कनिमोई के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने से इंकार कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने हालांकि उच्च न्यायालय में मतदाता ए सनातन कुमार की चुनाव याचिका पर चल रही कार्यवाही पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देपीठ ने अपने आदेश में कनिमोई की याचिका पर नोटिस जारी करने का आदेश दिया।द्रमुक नेता आग्रह अस्वीकार कर दिया था। ये याचिका एक मतदाता और भाजपा नेता ने अलग-अलग दायर की हैं।

उच्चतम न्यायालय ने मद्रास उच्च न्यायालय के एक आदेश के खिलाफ द्रमुक नेता कनिमोई करुणानिधि की याचिका पर सोमवार को थूटुकुड्डी संसदीय क्षेत्र के एक मतदाता को नोटिस जारी किया।

उच्च न्यायालय ने कनिमोई के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने से इंकार कर दिया था। प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने हालांकि उच्च न्यायालय में मतदाता ए सनातन कुमार की चुनाव याचिका पर चल रही कार्यवाही पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।

पीठ ने अपने आदेश में कनिमोई की याचिका पर नोटिस जारी करने का आदेश दिया। इससे पहले, उच्च न्यायालय ने कनिमोई के निर्वाचन को चुनौती देने वाली दो चुनाव याचिकाओं को खारिज करने का इस द्रमुक नेता आग्रह अस्वीकार कर दिया था। ये याचिका एक मतदाता और भाजपा नेता ने अलग-अलग दायर की हैं।

न्यायालय ने कहा कि चुनाव याचिका को अंतिम निष्कर्ष तक जरूर ले जाना चाहिए। उच्च न्यायालय में दायर याचिका में आरोप लगाया गया है कि कनिमोई ने चुनाव हलफनामे में अपने परिवार की संपत्ति की जानकारी देते समय अपने पति का स्थाई खाता संख्या (पैन) का उल्लेख नहीं किया है।

कनिमोई का कहना है कि उनके पति प्रवासी भारतीय हैं और वह सिंगापुर में रहते हैं। उनके पास न तो पैन कार्ड है और न ही वह भारत में आयकर का भुगतान करते हैं। कनिमोई ने इस चुनाव मे अपने निकटतम प्रतिद्वन्द्वी भाजपा की तमिलिसाई सौन्दरराजन, जो इस समय तेलंगाना की राज्यपाल हैं, को पराजित किया था। 

टॅग्स :तमिलनाडुसुप्रीम कोर्टहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों