रामलीला मैदान में कांग्रेस की जन-आक्रोश रैली, राहुल बोले- देश में कुछ भी नहीं बदला
By भारती द्विवेदी | Updated: April 29, 2018 12:37 IST2018-04-29T12:37:22+5:302018-04-29T12:37:59+5:30
सोनिया गांधी ने कहा कि जिसने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की है, उसे मोदी सरकार के गुस्सा का सामना करना पड़ा है।

रामलीला मैदान में कांग्रेस की जन-आक्रोश रैली, राहुल बोले- देश में कुछ भी नहीं बदला
नई दिल्ली, 29 अप्रैल: भाजपा सरकार की नाकामियों को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने 'जन आक्रोश' रैली का आयोजन किया है। इस रैली में शामिल होने के लिए देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचे हैं। मंच पर कांग्रेस के सारे दिग्गज नेता मौजूद हैं। 'जन आक्रोश' रैली में कार्यकर्ताओं को सबसे पहले संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा- 'मोदी जी ने कहा था कि ना खाऊंगा ना, ना खाने दूंगा। लेकिन भ्रष्टाचार बढ़ा है। जिसने भी इसके खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की है, उसे मोदी सरकार के गुस्सा का सामना करना पड़ा है।'
Modi ji had said 'na khaunga na khane dunga'but corruption has increased. Aaj desh mein asatya aur anyay ka bolbala hai. Whoever raises voice has to bear the brunt of Modi Govt's anger: Sonia Gandhi at #JanAakroshRallypic.twitter.com/J2iuU58gVD
— ANI (@ANI) April 29, 2018
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की नाकामियों पर बात की। राहुल ने कहा ने राफेल, किसान, भ्रष्टाचार से लेकर तमाम मुद्दों पर भाजपा पर करार हमला बोला है। राहुल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा-
- पीएम मोदी ने लोगों से रोजगार छीन लिया है। किसानों का कोई कर्ज माफ नहीं हुआ है।
- भाजपा सरकार में महिलाएं बेहद असुरक्षित हैं। दलितों पर बहुत अत्याचार हो रहा है।
- पीएम मोदी की भाषण में सच्चाई नहीं होती है। उन्होंने कांग्रेस के बारे में देश भर में झूठ फैलाया।
- चीन राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बिना एजेंडा मीटिंग कर रहे हैं। डोकलाम पर कुछ भी नहीं कहते हैं।
- कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं का आदर होता है। भाजपा में सिर्फ मोदी-शाह का आधर होता है।
- आरएसएस के खिलाफ एक जुट होकर लड़ना होगा। कांग्रेस देश को एक साथ लेकर आगे बढ़ी है।
- देश के युवा और बुजुर्ग कांग्रेस के साथ है, बस हमें थोड़ा बदलने की जरूरत है। हमें वो करके दिखाएंगे।
- कांग्रेस में सबको अपनी बात रखने की आजादी है। सलमान खुर्शीद ने हाल में जो भी कहा वो उनकी निजी राय है।
- हम हिन्दुस्तान में लीडरशिप देना चाहते हैं, हम युवाओं को आगे लाना चाहते हैं और यही सोच हिन्दुस्तान को आगे लेकर जा सकती है।
- मोदी सरकार से कोई भी खुश नहीं है। 60 महीनों में देश में कुछ भी नहीं बदला है।