लाइव न्यूज़ :

उत्तर पूर्वी दिल्ली से जुड़ी तीन सीमा सील, गाजियाबाद में शराब दुकानें बंद

By स्वाति सिंह | Updated: February 25, 2020 23:29 IST

उत्तर पूर्वी दिल्ली हिंसा: दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग और भजनपुरा इलाके में झड़पों में 13 लोग मारे गए हैं। जिसके मद्देनजर मंगलवार को उत्तर पूर्वी दिल्ली से जुड़ी तीन सीमाओं को सील कर दिया और गाजियाबाद में बार और पब को बंद कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर पूर्वी दिल्ली से जुड़ी तीन सीमाओं को सील कर दिया गाजियाबाद में बार और पब को बंद कर दिया गया है।

संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर हिंसा के बीच जिला प्रशासन ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से जुड़ी तीन सीमाओं को सील कर दिया और गाजियाबाद में बार और पब को बंद कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट अजय शंकर पांडेय ने बताया कि जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लगायी गयी है।

सीआरपीसी की धारा 144 के तहत इलाके में चार या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध होता है । अधिकारियों ने बताया कि लाल बाग, लोनी के डीएलएफ किनारे वाले रोड और साहिबाबाद के तुलसी निकेतन सीमा पर बैरिकेड लगा दिए गए हैं । लोगों को दिल्ली जाने के लिए इन मार्गों से परहेज करने को कहा गया है ।

पांडेय ने बताया कि जिले में शराब की सभी दुकानें और बार चार बजे से रात 10 बजे तक बंद रहेंगे जबकि होटलों में सभी बार और पब बंद रहेंगे । उन्होंने बताया कि सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गयी है । उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद, मौजपुर, चांदबाग और भजनपुरा इलाके में झड़पों में 13 लोग मारे गए हैं। 

टॅग्स :जाफराबाद हिंसाकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनगाज़ियाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन पहले शादी, सुलह कराने ससुराल वाले आए, दामाद नितिन को साथ ले जा रहे थे, गाड़ी में झगड़ा, मारपीट कर मार डाला?

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारतजीवन के साथ ही मृत्यु भी हो गरिमापूर्ण?, कई देशों में इच्छामृत्यु को लेकर अलग-अलग कानून?

भारतगाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा को इच्छामृत्यु की अनुमति?, 13 साल से जिंदा लाश?, सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला

भारतगाजियाबाद में आधे भी नहीं बनाए ईडब्ल्यूएस और पीएम आवास, जीडीए के गड़बड़झाले से सीएम योगी खफा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया