लाइव न्यूज़ :

जांच में अधिकारियों की मदद कर रही हैं नोरा फतेही : ईडी के सामने पेशी के बाद प्रवक्ता ने कहा

By भाषा | Updated: October 15, 2021 18:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ धनशोधन के मामले में जांच एजेंसियों के साथ सहयोग कर रही हैं। अभिनेत्री के प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह बात कही।

यह बयान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष फतेही की पेशी के एक दिन बाद आया है।

उनके प्रतिनिधि ने कहा, “नोरा फतेही की तरफ से, हम आपको स्पष्ट करना चाहते हैं कि मीडिया में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “नोरा फतेही इस मामले में पीड़ित हैं और एक गवाह के तौर पर वह जांच में अधिकारियों का सहयोग और मदद कर रही हैं।”

प्रवक्ता ने कहा कि फतेही "किसी भी धनशोधन संबंधी गतिविधि" का हिस्सा नहीं हैं और मीडिया से "उनको बदनाम न करने" का आग्रह किया।

प्रतिनिधि ने कहा, “वह आरोपी को नहीं जानती हैं या न ही उसके साथ उनका निजी संपर्क है और उन्हें सिर्फ जांच में मदद के लिए ईडी ने बुलाया है।”

उन्होंने कहा, “हम मीडिया में अपने साथी मित्रों से अनुरोध करना चाहते हैं कि किसी भी आधिकारिक सूचना के जारी होने से पहले उनको बदनाम करने और कोई भी बयान देने से बचना चाहिए।”

“स्ट्रीट डांसर थ्री डी”, “बटला हाउस” और “भुज” जैसी फिल्मों के लिए मशहूर 29 वर्षीय अभिनेत्री बृहस्पतिवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में जांच अधिकारी के समक्ष पेश हुईं थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत