लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में नूरा-कुश्तीः भगवा दल की सहयोगी रही शिवसेना राज्यसभा में विपक्ष की सीट पर

By भाषा | Updated: November 18, 2019 16:30 IST

शिवसेना के सदस्य संजय राउत विपक्षी सदस्यों की सीट पर बैठे नजर आए। लंबे समय तक भगवा दल की सहयोगी रही शिवसेना की भाजपा के साथ बिगड़े रिश्तों को लेकर तल्खी भी जाहिर हुई।

Open in App
ठळक मुद्देउच्च सदन में अब तक सत्ता पक्ष में बैठने वाली शिवसेना के लिए आज बैठक व्यवस्था अलग थी।संजय राउत ने कहा ‘‘जेटली संघर्ष का दूसरा नाम थे और हमने उनके हर संघर्ष में साथ दिया था।’’

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर भाजपा से किनारा कर चुकी शिवसेना के सदस्य सोमवार को राज्यसभा में विपक्ष की सीटों पर बैठे नजर आए। संसद के शीतकालीन सत्र की सोमवार को शुरुआत हुई।

उच्च सदन में अब तक सत्ता पक्ष में बैठने वाली शिवसेना के लिए आज बैठक व्यवस्था अलग थी। शिवसेना के सदस्य संजय राउत विपक्षी सदस्यों की सीट पर बैठे नजर आए। लंबे समय तक भगवा दल की सहयोगी रही शिवसेना की भाजपा के साथ बिगड़े रिश्तों को लेकर तल्खी भी जाहिर हुई।

उच्च सदन में जब पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सदन के पूर्व नेता दिवंगत अरुण जेटली को श्रद्धांजलि दी जा रही थी तब शिवसेना के संजय राउत ने कहा ‘‘जेटली संघर्ष का दूसरा नाम थे और हमने उनके हर संघर्ष में साथ दिया था।’’ उन्होंने कहा ‘‘जेटली के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध थे। हमने उनसे सीखा कि रिश्ते कैसे निभाए जाते हैं।’’ 

टॅग्स :संसद शीतकालीन सत्रशिव सेनाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं