लाइव न्यूज़ :

नोएडा: एटीएम क्लोन कर खाते से पैसा निकालने के आरोप में विदेशी नागरिक समेत तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 22:56 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 27 जून जनपद गौतमबुद्ध नगर की थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एटीएम क्लोनिंग कर लोगों के खाते से पैसा निकालने के आरोप में एक विदेशी नागरिक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर थाना सेक्टर-20 पुलिस ने एटीएम क्लोनिंग करके धोखाधड़ी कर लोगों के खाते से पैसा निकालने के आरोप में विदेशी नागरिक रसलेन, रविकर और एक महिला कोमल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से एटीएम क्लोनिंग करने के उपकरण बरामद हुए हैं।

अपर उपायुक्त ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 28 एटीएम कार्ड, एटीएम मशीन में लगाने वाले सात बोर्ड और अन्य सामान बरामद हुआ है।

उन्होंने बताया कि ये लोग एटीएम मशीन में स्किमर, कैमरा डिवाइस लगाकर एटीएम से पैसा निकालने वालों के कार्ड को क्लोन कर लेते थे तथा उसकी पिन आदि की जानकारी करके, उनके खातों से पैसा निकाल लेते थे।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रसलेन बुल्गारिया से पर्यटक वीजा पर वर्ष 2019 में भारत आया था। वह इलेक्ट्रॉनिक्स डिप्लोमा होल्डर है तथा इलेक्ट्रॉनिक जासूसी उपकरण तैयार करने में माहिर है।

उन्होंने बताया कि रसलेन ने दिल्ली में धोखाधड़ी कर लोगों के खाते से पैसे निकाला था। दिल्ली पुलिस ने इसे गिरफ्तार किया था। अपर उपायुक्त ने बताया कि गत एक फरवरी को यह जमानत पर जेल से बाहर आया। उसके बाद अपने साथियों के संग मिलकर फिर से अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर