नोएडा : 60 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

By भाषा | Published: July 6, 2021 03:39 PM2021-07-06T15:39:08+5:302021-07-06T15:39:08+5:30

Noida: 60 kg ganja recovered, smuggler arrested | नोएडा : 60 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

नोएडा : 60 किलोग्राम गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

नोएडा (उत्तर प्रदेश), छह जुलाई गौतमबुद्ध नगर जिला पुलिस ने नोएडा एक्सप्रेस-वे से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात प्राप्त सूचना के आधार पर थाना फेस-2 पुलिस ने नोएडा एक्सप्रेस-वे के पास से मादक पदार्थ तस्कर टिंकू शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 60 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

उन्होंने बताया कि गांजे की कीमत बाजार में 30 लाख रुपए आंकी गई है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Noida: 60 kg ganja recovered, smuggler arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे