लाइव न्यूज़ :

धरती पर कोई भी ताकत CAA का कार्यान्वयन नहीं रोक सकती है: भाजपा

By भाषा | Updated: January 12, 2020 07:14 IST

भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, ‘‘सीएए पहले ही प्रभावी हो चुका है और धरती पर कोई भी ताकत इसके कार्यान्वयन को नहीं रोक सकती है। अपने सभी प्रयासों में भाजपा सीएए और एनपीआर पर कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर कर रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने शनिवार को कहा कि ‘‘धरती पर कोई भी ताकत’’ संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के कार्यान्वयन को नहीं रोक सकती है।पार्टी ने इस कानून और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया।

भाजपा ने शनिवार को कहा कि ‘‘धरती पर कोई भी ताकत’’ संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के कार्यान्वयन को नहीं रोक सकती है। पार्टी ने इस कानून और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया। कांग्रेस की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) ने अपनी बैठक में मांग की है कि सीएए को वापस लिया जाये और एनपीआर की प्रक्रिया को तत्काल रोका जाये। इसके बाद भाजपा की यह प्रतिक्रिया सामने आई है।

भाजपा के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा, ‘‘सीएए पहले ही प्रभावी हो चुका है और धरती पर कोई भी ताकत इसके कार्यान्वयन को नहीं रोक सकती है। अपने सभी प्रयासों में भाजपा सीएए और एनपीआर पर कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव घोषणा पत्र में हिंदू शरणार्थियों के लिए नागरिकता का वादा किया था। राव ने कहा, ‘‘राजस्थान और गुजरात में हिंदू शरणार्थियों के लिए नागरिकता को 2005 और 2006 में दो मौकों पर मनमोहन सिंह सरकार ने बढ़ाया था।’’

उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में सिंह ने पाकिस्तान और बांग्लादेश से धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए नागरिकता की मांग की थी। राव ने कहा, ‘‘एनपीआर पर भी कांग्रेस को यह बताने की जरूरत है कि 2010 में एनपीआर धर्मनिरपेक्ष और स्वीकार्य क्यों था जबकि यह 2020 में खतरनाक हो गया। सीएए और एनपीआर दोनों पर कांग्रेस ढोंग कर रही है। भाजपा कांग्रेस पार्टी के दोगलेपन को बेनकाब करेगी।’’

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन