लाइव न्यूज़ :

स्कूल और कालेज खोलने की अभी अनुमति नहीं: गृह मंत्रालय

By भाषा | Updated: May 27, 2020 05:22 IST

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्कूल और कालेज खोलने को लेकर ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने पर अभी भी रोक है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मार्च मध्य से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।  ऐसी खबर आई थी कि मंत्रालय ने सभी राज्यों में स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है जिसके बाद गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ये आदेश जारी किए हैं।

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार रात को कहा कि स्कूल और कालेज खोलने पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है और देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने पर अभी भी रोक है। मीडिया के एक वर्ग में ऐसी खबर आई थी कि मंत्रालय ने सभी राज्यों में स्कूल खोलने की अनुमति दे दी है जिसके बाद गृह मंत्रालय के प्रवक्ता की ओर से यह वक्तव्य जारी किया गया।

प्रवक्ता ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है। देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान खोलने पर अभी भी रोक है।’’ कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए मार्च मध्य से सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं।  

बता दें कि  पिछले दिनों राजस्थान समेत कई राज्य सरकारों ने देशव्यापी लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान स्कूलों, कॉलेजों और मॉल के कार्यालय को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन, इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग और अन्य स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का पालन करने की बात कही गई थी। लॉकडाउन 4.0 के दौरान व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के लिए मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था।

राजस्थान अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव स्वरूप ने कहा था कि शैक्षणिक संस्थानों में कार्यालय गैर-शैक्षणिक कार्यों के लिए फिर से खुल सकते हैं। शैक्षणिक कार्य प्रतिबंधित रहेंगे और छात्र स्कूल और कॉलेजों में नहीं जा पाएंगे। उन्होंने कहा कि इसी तरह मॉल के अंदर स्थित कार्यालय खोले जा सकते हैं, लेकिन दुकानों को संचालित करने की अनुमति नहीं है।

 

टॅग्स :गृह मंत्रालयइंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह