लाइव न्यूज़ :

चक्रवात निसर्ग का खतरा: गुजरात में 63700 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, NDRF की 18 टीमें तैनात

By भाषा | Updated: June 3, 2020 17:40 IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ महाराष्ट्र के तट पर अलीबाग के निकट पहुंच गया है.

Open in App
ठळक मुद्दे मुंबई में समुद्र तट के समीप रह रहे 40,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।बीएमसी को शहर में पेड़ गिरने की 37 शिकायतें मिली हैं लेकिन किसी को चोट आने की खबर नहीं है। पुलिस ने मुंबई में समुद्र किनारों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और वहां सीआरपीसी की धारा 144 भी लागू कर दी है।

चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के चलते बुधवार को गुजरात के दक्षिणी तट में, अभी तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। ‘निसर्ग’ पड़ोसी राज्य महराष्ट्र में दस्तक दे चुका है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि प्राधिकारियों ने एहतियाती कदम के तौर पर अभी तक आठ जिलों में तट के पास रहने वाले 63,700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

चक्रवाती तूफान दोपहर करीब साढ़े 12 बजे महाराष्ट्र के तटीय रायगढ़ जिले में अलीबाग के पास पहुंचा। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर में तूफान के चलते तेज हवाएं चलेंगी और भारी वर्षा होगी। राज्य के राहत आयुक्त हर्षद पटेल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अरब सागर के पास स्थित वलसाड और नवसारी जिलों में हवा की गति सामान्य रही। हालांकि अगले तीन घंटे में हवा की गति बढ़कर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है क्योंकि चक्रवात उत्तर पूर्व महाराष्ट्र की ओर बढ़ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी अप्रिय घटना या किसी मनुष्य को चोट लगने की सूचना नहीं है। पटेल ने कहा, ‘‘वलसाड और नवसारी में सुबह से क्रमश: दो मिलीमीटर और सात मिलीमीटर वर्षा हुई है। स्थिति नियंत्रण में है।’’ पटेल ने कहा कि एहतियाती कदम के तौर पर अभी तक आठ जिलों में तट के पास रहने वाले 63,700 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

उन्होंने कहा कि इनमें से 33,680 लोगों को वलसाड जिले से निकाला गया है, वहीं 14,400 लोगों को नवसारी में, सूरत में 8,727 लोगों को, भावनगर में 3,066 लोगों को, अमरेली में 2,086 लोगों को, भरूच में 12,020 लोगों को, आणंद में 761 लोगों को और गिर-सोमनाथ में 228 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 18 टीमों और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की छह टीमों को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है।

टॅग्स :चक्रवाती तूफान निसर्गचक्रवाती तूफानमहाराष्ट्रमुंबईगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब