लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में फिलहाल कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ हैः अरविंद केजरीवाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 31, 2020 17:37 IST

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के 97 मामलों में से 24 मामले निजामुद्दीन के मरकज के हैं। इनमें से 41 लोगों ने विदेश यात्रा की थी और 22 लोग विदेश भ्रमण करने वालों के परिवार के सदस्य हैं।

Open in App

दिल्ली के निजामुद्दी के मरकज में 24 मामले सामने आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं है। उन्होंने बताया कि कोरोना के मामले जिन लोगों में पॉजिटीव पाए गए हैं उन्होंने विदेश यात्रा की थी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के 97 मामलों में से 24 मामले निजामुद्दीन के मरकज के हैं। इनमें से 41 लोगों ने विदेश यात्रा की थी और 22 लोग विदेश भ्रमण करने वालों के परिवार के सदस्य हैं। 10 मामलों की डीटेल्स का अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'दिल्ली सरकार ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए उपराज्यपाल को पत्र लिखा है, मुझे पूरी उम्मीद है कि वह जल्द ही आदेश देंगे। अगर किसी अधिकारी की ओर से कोई लापरवाही पाई जाती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।'

अरविंद केजरीवाल ने बताया, 'निजामुद्दीन मरकज में धार्मिक आयोजन में शामिल हुए 1548 लोगों को वहां से हटा दिया गया है। जिन लोगों ने आयोजन में भाग लिया था, उनमें से 441 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जबकि 1107 लोग अलग सेंटर पर रखे गए हैं।'

बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 97 पहुंच गई है, जबकि पूरे देश में यह आंकड़ा 1200 के पार चला गया है। भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 32 पहुंच गई है। दुनियाभर में करीब 8 लाख लोग कोरोना से पीड़ित हो चुके हैं, जबकि 38 हजार से ज्यादा लोग अपने जान गंवा चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनासीओवीआईडी-19 इंडियाअरविंद केजरीवालनिज़ामुद्दिनकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत