देश में 15 अप्रैल को लू की स्थिति नहीं : मौसम विभाग

By भाषा | Published: April 15, 2021 02:39 PM2021-04-15T14:39:48+5:302021-04-15T14:39:48+5:30

No heat wave conditions in the country on April 15: Meteorological Department | देश में 15 अप्रैल को लू की स्थिति नहीं : मौसम विभाग

देश में 15 अप्रैल को लू की स्थिति नहीं : मौसम विभाग

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किये जाने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा है कि बृहस्पतिवार को लू की स्थिति नहीं होगी।

आईएमडी ने कहा कि गुजरात और हरियाणा के छिटपुट हिस्सों में 14 अप्रैल को लू की स्थिति दिखी थी।

मौसम विभाग ने बताया, ‘‘देश में 15 अप्रैल को लू की स्थिति नहीं रहेगी।’’

विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों समेत अन्य जगहों पर 40 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया।

आईएमडी ने कहा, ‘‘पूर्वी एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम बंगाल और पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात में कुछ स्थानों तथा छत्तीसगढ़, विदर्भ, ओडिशा, झाारखंड एवं मराठवाड़ा में छिटपुट जगहों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।’’

देश में सबसे अधिक तापमान नौगांग (पूर्वी उत्तर प्रदेश) में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: No heat wave conditions in the country on April 15: Meteorological Department

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे