कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को राम मंदिर विवाद को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा 'अच्छे हिंदू अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं चाहते।' उनके इस बयान के बाद के बाद राजनैतिक गलियारे में काफी विवाद शुरू हो गया है।
फर्स्टपोस्ट में छपी एक रिपोर्ट की मानें तो शशि थरूर ने यह बयान सोमवार को 'द हिन्दू लाइट ऑफ़ लाइफ' के लिटरेचर सीरीज में दिया। उन्होंने कहा 'कोई भी अच्छा हिंदू किसी दूसरे के पूजास्थल को गिराकर और बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर का निर्माण नहीं चाहता है।'
इसके तुरंत बाद ही बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस पर निशाना साधा। स्वामी ने कहा कि थरूर के इस बयान से कांग्रेस पार्टी को भारी नुक्सान झेलना पड़ सकता है। कांग्रेस थरूर के इस बयान से दूरी बना लेगी'।
स्वामी ने कहा कि सुनंदा पुष्कर की मर्डर केस में थरूर के खिलाफ चार्जशीज दायर हो चुकी है। ऐसे इंसान के बयान पर क्या कहा जा सकता है, वह नीच आदमी है'। कांग्रेस को राम मंदिर और हिंदुत्व के बारे में कोई जानकारी नहीं है। देश के सभी साधु और संत अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण देखना चाहते हैं।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट 29 अक्टूबर से राम मंदिर विवाद पर सुनवाई शुरू करने जा रहा है।
गौरतलब है कि चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने हिदुत्व का धार्मिक कार्ड खेला है। इसके साथ ही पार्टी राहुल गांधी को जनेऊधारी हिंदू और शिवभक्त घोषित कर चुकी है। ऐसे में शशि थरूर का यह बयान कांग्रेस के लिए भारी नुकसान कर सकता है।