लाइव न्यूज़ :

बिहार CM नीतीश कुमार ने जाति आधारित जनगणना की उठाई मांग, कहा-आरक्षण भी उसी के अनुरूप होना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: January 21, 2019 18:45 IST

नीतीश कुमार लोक संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में इस बात को दोहराया कि जाति के आबादी के अनुरूप अगर आरक्षण हो जाये तो इससे अच्छी कोई बात नहीं. उन्होंने माना कि फिलहाल सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले के कारण जिसमें आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत तक सीमित कर दी गयी है उसके बाद अभी भी भारी कठिनाई है. 

Open in App

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सभी जातियों की जनगणना होनी जरूरी है और 2021 में जातियों की स्पष्ट जनगणना होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि 1931 के बाद देश में जातिगत जनगणना नहीं हुई है. इसलिए किस जाति की कितनी संख्या है और क्या सामाजिक हालत है वो जातिगत जनगणना से ही पता चल सकता है. उन्होंने भी ओबीसी के अंतर्गत जातियों के लिए नौकरी और शिक्षण संस्थाओं में कोटा बढ़ाने की मांग का समर्थन किया है. 

नीतीश कुमार लोक संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में इस बात को दोहराया कि जाति के आबादी के अनुरूप अगर आरक्षण हो जाये तो इससे अच्छी कोई बात नहीं. उन्होंने माना कि फिलहाल सर्वोच्च न्यायालय के उस फैसले के कारण जिसमें आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत तक सीमित कर दी गयी है उसके बाद अभी भी भारी कठिनाई है. 

उन्होंने कहा कि बिहार में भी जल्द ही सवर्ण आरक्षण लागू होगा. उन्होंने कहा कि  बिहार सरकार इस पर विचार कर रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि हम इस मामले में कानूनी सलाह ले रहे हैं, जिसके बाद सूबे में सवर्ण आरक्षण लागू किया जाएगा. 

वहीं, आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ाने के मामले पर नीतीश कुमार ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के कारण ये संभव नहीं है लेकिन अगर इसका प्रतिशत बढ़ता है तो ये स्वागत योग्य होगा और हम इस प्रस्ताव का समर्थन करेंगे. 

यहां बता दें कि बिहार में राजद पूर्व में की गई जातिगत जनगणना की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाती रही है. नीतीश कुमार ने कहा कि संख्या बढ़ाने की मांग सही है और मुझे इस मांग पर कोई ऐतराज नहीं है. वहीं, नागरिकता के बिल पर नीतीश कुमार ने कहा कि इस मामले में हमारा रुख बिल्कुल साफ है और हम मानते हैं कि नागरिकता का बिल सही नही है, इसलिए हम स्पष्ट रूप से इसका विरोध करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि राज्यसभा में कांग्रेस का रवैया देखने वाला होगा. 

चुनाव में बैलेट पेपर से फिर से मतदान के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि ईवीएम सही विकल्प है. ईवीएम का उपयोग करके चुनाव कराये जाने चाहिए. उन्होंने कहा कि हर बूथ पर वीवीपैट भी होना चाहिए. जब ईवीएम प्रयोग में लाया गया, उससे पहले कैसे मतदान होता था, सभी जानते हैं. 

मॉब लीचिंग का मामला गोरक्षा को लेकर उठा था. लेकिन, बिहार में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है. मॉब में हिंसा करनेवाला कायर होता है. घर में पिट जानेवाले अपनी कुंठा मिटाने के लिए मॉब में हिंसा करने पर उतारु हो जाते हैं. ऐसी प्रवृत्ति आज की नहीं है. कैमूर में दलित लडकी के मामले में कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

तीन तलाक मामले का जिक्र करते हुए नीतीश ने कहा कि इस मामले पर भी हमारा साथ सरकार के साथ नहीं है और हम ये मानते हैं कि इस मामले को समुदाय पर ही छोड़ देना चाहिए. समुदाय को इसका निर्णय खुद लेना चाहिए. 

कोलकाता में ममता बनर्जी की रैली पर प्रतिक्रिया देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि जनता निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है और सभी पार्टियों को अपना अधिकार है. रैलियां होना स्वाभाविक है क्योंकि चुनाव आने वाला है ऐसे में सभी अपना काम कर रहे,

यहां उल्लेखनीय है कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने जमकर जातिगत जनगणना रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग उठाई थी. हाल ही में जब केंद्र की मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग को शिक्षा और रोजगार में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया तो राजद ने एक बार फिर से जातिगत जनगणना रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की थी.  पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सवाल किया कि केंद्र सरकार आखिर जातिगत जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक क्यों नहीं कर रही है? दरअसल, राजद और अन्य कुछ पार्टियों का कहना है कि जातिगत जनगणना संबंधी रिपोर्ट आने से ओबीसी, एससी, एसटी का आरक्षण दायरा बढ़ेगा.

टॅग्स :नीतीश कुमारआरक्षणबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया