लाइव न्यूज़ :

बिहार में नीतीश सरकार ने दे दी सरोगेसी कानून को मंजूरी, किराए के कोख से संतान के पैदा होने का रास्ता हुआ साफ

By एस पी सिन्हा | Updated: June 24, 2025 20:29 IST

आदेश के अनुसार बोर्ड राज्य में सरोगेसी मामलों में नीति बनाने के साथ इसमें सुधार के सुझाव देने का काम करेगा। साथ ही सरोगेसी से जुड़ी सभी गतिविधियों की निगरानी करेगा। क्लीनिक को निबंधित करने और उनमें सरकार की नीतियों को लागू करने की दिशा में काम करेगा।

Open in App

पटना:बिहार में नीतीश सरकार सेरोगेसी कानून को मंजूरी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सहायता प्राप्त जननीय प्रौद्योगिकी एवं सरोगेसी बोर्ड का गठन कर दिया है। ऐसे में अब किराए के कोख से संतान के पैदा होने का रास्ता साफ हो गया है। इसका फायदा उन दंपतियों को होगा, जिनकी कोई संतान नहीं है। ऐसे दंपती को अब आईवीएफ के सरोगेसी एक विकल्प का काम करेगा। भविष्य में ऐसे मामलों में कोई कठिनाई न हो इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।

आदेश के अनुसार बोर्ड राज्य में सरोगेसी मामलों में नीति बनाने के साथ इसमें सुधार के सुझाव देने का काम करेगा। साथ ही सरोगेसी से जुड़ी सभी गतिविधियों की निगरानी करेगा। क्लीनिक को निबंधित करने और उनमें सरकार की नीतियों को लागू करने की दिशा में काम करेगा। यह बोर्ड केंद्र सरकार के बोर्ड की तर्ज पर काम करेगा और प्रदेश में सरोगेसी के क्षेत्र में होने वाले कार्यो की रिपोर्ट केंद्र सरकार को मुहैया कराएगा। 

आदेश के अनुसार बोर्ड के गठन के बाद वैसे दंपत्ति जो लंबे समय से संतान की चाहत रखते हैं परंतु चिकित्सकीय कारणवश संतान नहीं प्राप्त कर पा रहे, वैसे दंपत्ति सरोगेसी विधि से संतान प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बोर्ड इन कार्यों के अलावा सरोगेट माताओं, इच्छुक दंपत्तियों और डॉक्टरों के अधिकारों को सुरक्षित करेगा। 

इसके अलावा भ्रूण व्यापार, महिला शोषण जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने का दायित्व भी बोर्ड का होगा। बोर्ड के जिम्मे यह कार्य भी होगा कि लोगों को जागरूक करे और नैतिक और कानूनी विकल्प की जानकारी दे। साथ ही सरोगेट माताओं को कानूनी संरक्षण, स्वास्थ्य सुविधाएं और बीमा कवरेज सुनिश्चित कराना भी बोर्ड का काम होगा। 

पदेन अध्यक्ष स्वास्थ्य मंत्री, अपर मुख्य सचिव पदेन उपाध्यक्ष, पदेन सदस्यों में महिला एवं बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, विधि एवं विधायी कार्य विभाग, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, निदेशक प्रमुख, विधायक शालिनी मिश्रा, निवेदिता सिंह, श्रेयसी सिंह, भ्रूण विज्ञानी डा संगीता, डा दयानिधि कुमार, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू गीता मिश्रा, डा. स्मृति स्पर्श, डा. रीता शर्मा के अलावा अनुराधा गुप्ता, डा. शांति राय, सीमा पांडेय, मंजू सिन्हा, शशि बलडिहार और स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव को सदस्य बनाया गया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे