लाइव न्यूज़ :

नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखा 'लेटर बम', महाराष्ट्र में काम रोकने की चेतावनी दी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2021 16:58 IST

नितिन गडकरी ने अपने इस लेटर बम में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक निहित चेतावनी से अवगत कराते हुए कहा है कि अगर वे इस कड़ा एक्शन नहीं लेते हैं तो इस पर कई लोगों को नुकसान होगा. बता दें कि महाराष्ट्र के वाशिम जिले में नेशनल हाईवे का काम जारी है लेकिन यहां शिवसेनिकों के दखल और गुंडागर्दी की कई शिकायतें नितिन गडकरी के पास पहुंची थी. 

Open in App

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिखा है. पत्र सार्वजनिक होने के बाद राजनीति गरमा गई है. पत्र में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सीधे शिवसेना पर हमला बोला है और कहा है कि शिवसेना के कार्यकर्ता राज्य में बनाए जा रहे नेशनल हाइवे के विकास कार्यों में दखल दे रहे हैं.

इतना ही नहीं सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पत्र में यह भी कहा है कि अगर शिवसेना का इस तरह राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास में दखल रहा तो हमारे मंत्रालय को महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्गों पर काम को मंजूरी देने पर विचार करना होगा. 

नितिन गडकरी ने अपने इस लेटर बम में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक निहित चेतावनी से अवगत कराते हुए कहा है कि अगर वे इस कड़ा एक्शन नहीं लेते हैं तो इस पर कई लोगों को नुकसान होगा. बता दें कि महाराष्ट्र के वाशिम जिले में नेशनल हाइवे का काम जारी है, लेकिन यहां शिवसेनिकों के दखल और गुंडागर्दी की कई शिकायतें नितिन गडकरी के पास पहुंची थीं. 

इस चिट्ठी में नितिन गड़करी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, वाशिम जिले के जनप्रतिनिधियों और शिवसेना के कार्यकर्ताओं से पूछा है कि विकास कार्यों में आपके के इस तरह के दखल के चलते कैसे राष्ट्रीय राजमार्गों का काम जारी रखा जाए. 

गडकरी ने अपने पत्र में दो टूक कहा है कि शिवसेना कार्यकर्ताओं की राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास में अगर इसी तरह दखलदांजी चलती रही तो न सिर्फ वाशिम जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण का काम रोकना पड़ेगा. बल्कि महाराष्ट्र में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण कार्यों को मंजूरी देने पर गंभीरता से सोचना पड़ेगा. 

नितिन गडकरी ने अपनी चिट्ठी में कहा है कि अकोला और नांदेड़ के बीच 202 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है. इनमें मेदाशी से वाशिम और वाशिम शहर के लिए एक 12 किलोमीटर लंबे बाइपास का निर्माण कार्य भी शामिल है. उन्होंने कहा कि मुझे बताया गया है कि बाइपास और मुख्य सड़क का काम वहां के शिवसेना के जनप्रतिनिधियों ने रोक दिया है. 

उन्होंने कहा कि मालेगांव से रिसोद राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य पूरा किया जा रहा है, लेकिन शिवसेना के कार्यकर्ताओं द्वारा ठेकेदार को धमकी दी जा रही है और उसे काम करने से रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि हाइवे का काम सिर्फ वाशिम में रुका पड़ा है. यहां शिवसेना कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आए. सड़क के निर्माण में लगी मशीनरी में आग लगा दी.

काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों में दहशत भर दी.  गडकरी ने अपने पत्र में यह भी कहा कि अगर ऐसा जारी रहा तो महाराष्ट्र के एक नागरिक और जनप्रतिनिधि के रूप में मेरे मन में हमेशा दुख होगा. उन्होंने इस बारे में उद्धव ठाकरे से कहा, इस मामले में आपको जरूर हस्तक्षेप करना चाहिए, कृपया इस समस्या के समाधान का कोई रास्ता निकाले.

टॅग्स :महाराष्ट्रनितिन गडकरीउद्धव ठाकरेउद्धव ठाकरे सरकारशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया