लाइव न्यूज़ :

निर्मला सीतारमण ने कारोबारियों से कहा- बेफिक्र काम करो, राहुल गांधी को भी दिया जवाब

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: August 27, 2019 18:19 IST

कांग्रेस के आरोपों के बीच एक बार फिर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का आर्थिक हालात को लेकर मीडिया से बात की। इससे पहले उन्होंने महाराष्ट्र में कारोबारियों से मुलाकात कर उन्हें चिंतामुक्त होकर काम करने की सलाह दी।

Open in App
ठळक मुद्देवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक बार फिर देश के आर्थिक हालात को लेकर मीडिया से बात की।इससे पहले उन्होंने हर तरह के कारोबारियों से मुलाकात कर उन्हें बिना चिंता के व्यवसाय करने की सलाह दी।वित्त मंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी के आरोप का जवाब दिया, जिसमें कांग्रेस नेता ने कहा था कि सरकार आरबीआई से चोरी न करे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महाराष्ट्र के पुणे में कारोबारियों से मुलाकात की और उन्हें बेफिक्र होकर कारोबार चलाने की सलाह दी। वित्त मंत्री ने कहा, ''छोटे, मझोले, सूक्ष्म, नैनो या बड़े उद्यमी, कोई भी हों, हम चाहते हैं कि वे बिना किसी चिंता के अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं।'' वित्त मंत्री सीतारमण भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के बड़े फैसले का बाद मीडिया से बात कर रही थीं। दरअसल, सोमवार (26 अगस्त) को आरबीआई नरेंद्र मोदी सरकार को लाभांश और अधिशेष कोष के मद से 1.76 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित करने का फैसला किया था। वित्त मंत्री सीतारमण ने प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आरोप का भी जवाब दिया। 

राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर 'आर्थिक त्रासदी' से बेखबर होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि आरबीआई से 'चोरी करने' से अब कुछ नहीं होने वाला है। 

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया, ''प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री इसको लेकर बेखबर हैं कि उनके खुद के द्वारा पैदा की गई आर्थिक त्रासदी को कैसे दूर किया जाए।'' 

उन्होंने दावा किया, ''आरबीआई से चुराने से काम नहीं चलने वाला है। यह किसी दवाखाने से बैंड-एड चुराकर, गोली लगने से हुए घाव पर लगाने जैसा है।''

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस पार्टी ने भी कहा है कि देश में आर्थिक इमेरजेंसी जैसे हालात हैं।

(पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :मोदी सरकारइकॉनोमीनिर्मला सीतारमणराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया