लाइव न्यूज़ :

निर्भया की मां बोलीं- मुझे उस दिन ही खुशी मिलेगी जब दोषियों को फांसी दी जाएगी

By भाषा | Updated: February 5, 2020 17:59 IST

निर्भया की मां आशा देवी ने यह बयान दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले के बाद दिया जिसमें चारों दोषियों को सभी कानूनी उपायों के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं संतुष्ट हूं कि लेकिन मुझे उस दिन ही खुशी मिलेगी जब दोषियों को फांसी दी जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने उन्हें एक हफ्ते का वक्त दिया है, हम तब तक इंतजार करेंगे।निचली अदालत ने दोषियों की फांसी पर स्थगन लगाया था।

निर्भया की मां आशा देवी ने बुधवार को कहा कि उन्हें उस दिन खुशी मिलेगी जब 2012 के सामूहिक दुष्कर्म और हत्या मामले के दोषियों को फांसी होगी।

उन्होंने यह बयान दिल्ली उच्च न्यायालय के उस फैसले के बाद दिया जिसमें चारों दोषियों को सभी कानूनी उपायों के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं संतुष्ट हूं कि लेकिन मुझे उस दिन ही खुशी मिलेगी जब दोषियों को फांसी दी जाएगी।

अदालत ने उन्हें एक हफ्ते का वक्त दिया है, हम तब तक इंतजार करेंगे। यह सरकार की अपील थी और सरकार को इसके बारे में सोचना होगा कि उन्हें कितनी जल्दी फांसी दी जा सकती है।’’ गौरतलब है कि पराचिकित्सा की 23 साल की छात्रा से 16 दिसंबर की रात को दक्षिण दिल्ली में चलती बस में छह लोगों ने बर्बरता के साथ सामूहिक बलात्कार किया और बाद में उसे सड़क पर फेंक दिया।

उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि निर्भया बलात्कार और हत्या मामले के सभी दोषियों को एक साथ फांसी दी जाए, न कि अलग अलग। उच्च न्यायालय ने केंद्र की निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। निचली अदालत ने दोषियों की फांसी पर स्थगन लगाया था।

न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने दोषियों को एक हफ्ते के अंदर जो भी आवदेन देना चाहे वह दायर करने का निर्देश दिया, जिसके बाद अधिकारियों द्वारा उस पर कार्रवाई की जाएगी। उच्च न्यायालय ने कहा, ‘‘इसमें कोई विवाद नहीं हो सकता है कि दोषियों ने देरी करने की रणनीतियों का इस्तेमाल कर प्रक्रिया को बाधित किया है।’’ 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्ली हाईकोर्टदिल्लीसुप्रीम कोर्टहाई कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल