लाइव न्यूज़ :

निर्भया को इंसाफ: निर्भया के पिता ने कहा- मैं कोर्ट के इस निर्णय से बहुत खुश, मां बोलीं- बेटी को मिल गया इंसाफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2020 18:38 IST

निर्भया के आरोपियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी लगाई जाएगी। इस संबंध में निर्भया के माता-पिता ने कोर्ट के फैलसे का स्वागत किया।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्भया के दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी लगाई जाएगी।निर्भया के पिता बद्रीनाथ ने कहा 'मै कोर्ट के इस निर्णय से बहुत खुश हूं।दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी इस फैसले का पुरजोर समर्थन किया है।

दिल्ली में 16 दिसंबर, 2012 को एक चलती बस में निर्भया ( बदला हुआ नाम) के साथ सामूहिक गैंगरेप हुआ था, जिसके दोषियों को मंगलवार (7 जनवरी) को दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। निर्भया के आरोपियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी लगाई जाएगी। इस संबंध में निर्भया के माता-पिता ने कोर्ट के फैलसे का स्वागत किया।

निर्भया के पिता बद्रीनाथ ने कहा, 'मैं कोर्ट के इस निर्णय से बहुत खुश हूं। अपराधियों को 22 जनवरी को 7 बजे फांसी दी जाएगी। इस फैसले से उन लोगों के अंदर डर बेठैगा जो इस तरह का अपराध करते हैं।'वही, निर्भया की मां आशा देवी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा, 'मेरी बेटी को इंसाफ मिल गया है। इन चारों दोषियों की फांसी से देश में महिलाओं को शक्ति मिलेगी। साथ ही इस फैसले से लोगों के बीच न्यायिक प्रक्रिया में विश्वास बढ़ेगा।'

इसके अलावा दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने भी इस फैसले का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह देश में रहने वाली सभी निर्भयाओं के लिए जीत है। मैं निर्भया के माता-पिता को सलाम करती हूं, जिन्होंने इसके खिलाफ सात साल की लंबी लड़ाई लड़ी। इस केस में दोषियों को सजा देने में सात साल क्यों लग गए? क्या इतने लम्बे समय को कम नहीं किया जा सकता है। 

जानिए निर्भया गैंगरेप व हत्याकांड केस के बारे में

16 दिसंबर, 2012 को  दिल्ली में एक चलती बस में  निर्भया ( बदला हुआ नाम) के साथ सामूहिक गैंगरेप हुआ था, जिसकी वजह से निर्भाया की मौत हो गई थी। इस घटना के विरोध में पूरे देश में गैंगरेप के दोषियों के खिलाफ प्रदर्शन हुए। इस केस में छह दोषियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें से 11 मार्च 2013 को राम सिंह नामक मुख्य आरोपी ने तिहाड़ में आत्महत्या कर ली थी। साथ ही एक नाबालिक दोषी को सुधार गृह में भेज दिया गया। इसके अलावा बाकि चार आरोपी अक्षय कुमार सिंह, विनय शर्मा, मुकेश और पवन गुप्ता को  7 जनवरी 2020 को दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई, जिन्हें 22 फरवरी, 2020 को फांसी दी जाएगी। 

टॅग्स :निर्भया गैंगरेपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी