लाइव न्यूज़ :

निर्भया केस: दोषी की मां ने लगाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से हस्तक्षेप करने की गुहार, शिकायत खारिज

By भाषा | Updated: March 17, 2020 22:22 IST

आर के पुरम स्थित रविदास कैंप निवासी शिकायतकर्ता राम बाई ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि उसके पुत्र मुकेश कुमार सहित मामले के सभी आरोपियों को ‘‘झूठे ही फंसाया गया है’’ और अदालत के आदेश के अनुपालन के तहत उन्हें फांसी दिया जाना ‘‘न्याय नहीं होगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने निर्भया मामले के दोषियों में से एक की मां द्वारा दायर एक शिकायत खारिज कर दी है जिसमें उसने अपने पुत्र की फांसी रोकने के लिए आयोग के हस्तक्षेप की मांग की थी।आर के पुरम स्थित रविदास कैंप निवासी शिकायतकर्ता राम बाई ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि उसके पुत्र मुकेश कुमार सहित मामले के सभी आरोपियों को ‘‘झूठे ही फंसाया गया है’’ और अदालत के आदेश के अनुपालन के तहत उन्हें फांसी दिया जाना ‘‘न्याय नहीं होगा।’’

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने निर्भया मामले के दोषियों में से एक की मां द्वारा दायर एक शिकायत खारिज कर दी है जिसमें उसने अपने पुत्र की फांसी रोकने के लिए आयोग के हस्तक्षेप की मांग की थी। यह जानकारी अधिकारियों ने मंगलवार को दी।

आर के पुरम स्थित रविदास कैंप निवासी शिकायतकर्ता राम बाई ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि उसके पुत्र मुकेश कुमार सहित मामले के सभी आरोपियों को ‘‘झूठे ही फंसाया गया है’’ और अदालत के आदेश के अनुपालन के तहत उन्हें फांसी दिया जाना ‘‘न्याय नहीं होगा।’’

एनएचआरसी ने कहा कि उसे बाई की उनके वकील ए पी सिंह के जरिये एक शिकायत मिली थी जिसमें उन्होंने अपने पुत्र की फांसी की तामील में तत्काल हस्तक्षेप का आग्रह किया था। बाई का पुत्र वर्तमान समय में तिहाड़ जेल परिसर में जेल नम्बर तीन में बंद है।

एनएचआरसी ने एक बयान में कहा, ‘‘शिकायतकर्ता द्वारा मौत की सजा पर रोक को लेकर अनुरोध का जहां तक सवाल है, यह स्पष्ट है कि दोषी मुकेश कुमार पहले ही उचित प्राधिकारियों तक पहुंच बना चुका है और प्राधिकारियों ने अपने अधिकारक्षेत्र का विवेकपूर्ण तरीके से इस्तेमाल किया है। यह मामला आयोग के अधिकारक्षेत्र से बाहर का है।’’ आयोग ने कहा कि इसलिए शिकायत को खारिज किया जाता है।

टॅग्स :निर्भया केसनिर्भया गैंगरेपदिल्लीदिल्ली गैंगरेपलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी