लाइव न्यूज़ :

नीरव मोदी की बहन ने ब्रिटेन के बैंक खाते से 17.25 करोड़ रुपये भारत सरकार को भेजे : ईडी

By भाषा | Updated: July 1, 2021 18:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बृहस्पतिवार को कहा कि भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी की बहन ने ब्रिटेन के बैंक खाते से 17 करोड़ से अधिक रुपये भारत सरकार को भेजे हैं। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से कर्ज धोखाधड़ी मामले में मदद करने के बदले आपराधिक कार्यवाही से उन्हें छूट देने की अनुमति दी गयी थी।

ईडी ने एक बयान में कहा, ‘‘24 जून को, पूर्वी मोदी ने प्रवर्तन निदेशालय को सूचित किया कि उन्हें लंदन, ब्रिटेन में उनके नाम पर एक बैंक खाते का पता चला जो उनके भाई नीरव मोदी के कहने पर खोला गया था और यह धन उनका नहीं था।’’

बयान में कहा गया, ‘‘चूंकि पूर्वी मोदी को पूरा और सही खुलासा करने की शर्तों पर माफी की अनुमति दी गई थी, इसलिए उन्होंने ब्रिटेन के बैंक खाते से 23,16,889.03 अमरीकी डॉलर की राशि भारत सरकार, प्रवर्तन निदेशालय के बैंक खाते में भेज दी है। बयान के मुताबिक पूर्वी मोदी के इस सहयोग से प्रवर्तन निदेशालय करीब 17.25 करोड़ रुपये (23,16,889.03 अमरीकी डॉलर) वापस हासिल कर सका है। नीरव मोदी वर्तमान में ब्रिटेन की जेल में है और भारत प्रत्यर्पण की उसकी याचिका खारिज हो चुकी है। नीरव मुंबई में पंजाब नेशनल बैंक की ब्रैडी शाखा से दो अरब डॉलर कर्ज की धोखाधड़ी के मामले में वांछित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल