लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: नीट एग्जाम में फेल होने के डर से 19 वर्षीय लड़का ने किया सुसाइड, दो बार पहले भी परीक्षा दे चुका था...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 12, 2021 19:52 IST

नीट-पीजी के लिए 1,66,259 प्रतिभागी उपस्थित हुए और परीक्षा के सुरक्षित संचालन के लिए सभी को फेस शील्ड, मास्क और हैंड सैनिटाइजर सहित बचाव की सामग्री प्रदान की गई।

Open in App
ठळक मुद्देनीट-स्नातक, 2021 के लिए परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की जाएगी। नीट परीक्षा में सफल नहीं होने के कारण सुसाइड कर ली। 

सलेम: तमिलनाडु के सलेम में शनिवार की रात 19 साल के लड़के ने सुसाइड कर लिया।  19 वर्षीय मेडिकल उम्मीदवार ने रविवार को NEET परीक्षा से कुछ घंटे पहले अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 

तमिनाडु के सलेम जिले के एक गांव के रहने वाले 19 वर्षीय लड़के ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा से चंद घंटे पहले रविवार को आत्महत्या कर ली। वह तीसरी बार इस परीक्षा में शामिल होने वाला था। मेत्तूर रेंज के एक पुलिस अधिकारी ने बताया,‘‘ लड़के की मां ने उसे तड़के तीन बजकर करीब 45 मिनट पर घर में फंदे से लटका पाया और इसके बाद परिवार ने हमें सूचना दी।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें कोई सुसाइड नोट मिला है, पुलिस अधिकारी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और बताया कि लड़का तीसरी बार परीक्षा देने वाला था, क्योंकि इससे पहले दो बार वह उसमें पास नहीं हो सका था। उन्होंने बताया कि कोझाइयूर गांव के रहने वाले धनुष का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया गया।

धनुष अपने परिवार के साथ कुलैयूर में रहता था। पुलिस ने कहा कि उसने 2019 में बारहवीं कक्षा पूरी की थी और पिछले दो वर्षों से नीट परीक्षा पास करने का प्रयास किया था। धनुष 11 सितंबर की देर रात तक परीक्षा में सफल होने के अपने तीसरे प्रयास की तैयारी कर रहा था।

जब उसके माता-पिता 12 सितंबर को तड़के उसे जगाने गए, तो उन्होंने उसे मृत पाया। करुमलाईकुडल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। शव को मेत्तूर के सरकारी अस्पताल भेजा गया। करुमलाईकुडल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

देश भर में आयोजित नीट-पीजी की प्रवेश परीक्षा में 1.6 लाख प्रतिभागी शामिल हुए

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) के तहत स्नातकोत्तर (पीजी) की परीक्षा शनिवार को कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए देश के 270 शहरों में 679 केंद्रों पर आयोजित हुई, जिसमें 1.6 लाख प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कोविड-19 के मद्देनजर परीक्षा की तिथि दो बार बदली गयी।

शुरू में नीट-पीजी की परीक्षा 10 जनवरी को आयोजित होने वाली थी, लेकिन कोविड-19 स्थिति के कारण इसके लिए 18 अप्रैल का समय र्निर्धारित किया गया था। प्रोफेसर लाल ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आदेश पर कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण इसकी तिथि में फिर से बदलाव किया गया।

टॅग्स :तमिलनाडुनीट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन हैं खगड़िया निवासी “संजय” और “गुप्ता”?, नीट छात्रा मौत मामले में सांसद पप्पू यादव ने किया नया खुलासा, केस को आखिरी सांस तक लड़ूंगा

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

भारतपटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत?, विधानमंडल में विपक्षी दलों ने किया जोरदार प्रदर्शन

भारतबिहार की राजधानी पटना में हुई नीट छात्रा की मौत की जांच अब सीबीआई के जिम्मे

ज़रा हटकेNEET में दो बार फेल छात्र ने MBBS एडमिशन के लिए खुद का पैर काटा!, पुलिस जांच में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस