लाइव न्यूज़ :

जिस रेलवे स्टेशन पर पीएम मोदी बेचा करते थे चाय, गोयल ने दिया तोहफा, नौ ‘सेवा सर्विस’ ट्रेनों की शुरुआत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 15, 2019 20:32 IST

गोयल ने कहा कि रेलवे ने बिना किसी अतिरिक्त निवेश के नौ ‘सेवा सर्विस’ ट्रेनों की शुरुआत की है और यह मौजूद संसाधनों के अधिकतम इस्तेमाल का एक उदाहरण है। रेल मंत्री ने कहा,‘‘ बिना किसी खर्च के, बिना किसी निवेश के हमने उपलब्ध संसाधनों से इन नौ ट्रेनों की शुरुआत की है....इन ट्रेनों में से एक वडनगर से मेहसाणा जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देवडनगर स्टेशन में चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन गया और वडनगर को मेहसाणा से जोड़ कर रेलवे ने आज प्रधानमंत्री को तोहफा दिया है। नौ ‘सेवा सर्विस’ ट्रेनों में से दिल्ली से शामली, भुवनेश्वर से नयागढ़ कस्बा, मुरकोंगसेलेक से डिब्रूगढ़ तथा कोयंबटूर से पलानी के बीच ट्रेन प्रतिदिन चलेगी।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने छोटे कस्बों को बड़े शहरों से जोड़ने वाली नौ ट्रेनों को मंगलवार को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया और कहा कि इनमें से एक वडनगर-मेहसाणा ट्रेन रेलवे की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तोहफा है क्योंकि मोदी शुरुआती दिनों में वडनगर स्टेशन पर चाय बेचा करते थे।

गोयल ने कहा कि रेलवे ने बिना किसी अतिरिक्त निवेश के नौ ‘सेवा सर्विस’ ट्रेनों की शुरुआत की है और यह मौजूद संसाधनों के अधिकतम इस्तेमाल का एक उदाहरण है। रेल मंत्री ने कहा,‘‘ बिना किसी खर्च के, बिना किसी निवेश के हमने उपलब्ध संसाधनों से इन नौ ट्रेनों की शुरुआत की है....इन ट्रेनों में से एक वडनगर से मेहसाणा जाती है।

वडनगर स्टेशन में चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन गया और वडनगर को मेहसाणा से जोड़ कर रेलवे ने आज प्रधानमंत्री को तोहफा दिया है।’’ नौ ‘सेवा सर्विस’ ट्रेनों में से दिल्ली से शामली, भुवनेश्वर से नयागढ़ कस्बा, मुरकोंगसेलेक से डिब्रूगढ़ तथा कोयंबटूर से पलानी के बीच ट्रेन प्रतिदिन चलेगी।

वहीं, वडनगर से मेहसाणा, असरया से हिम्मतनगर,करूर से सलेम, यशवंतपुर से तुमकुर,कोयंबटूर से पोल्लाची के बीच ट्रेनें सप्ताह में छह दिन चलेंगी। कोटा-झालावाड़ के बीच सेवा सर्विस ट्रेन का उद्घाटन फिलहाल रोक दिया गया है। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान,हर्षवर्धन,सांसद मीनाक्षी लेखी समेत अन्य लोग मौजूद थे। 

टॅग्स :मोदी सरकारभारतीय रेलनरेंद्र मोदीगुजराततमिलनाडुपीयूष गोयलदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल