लाइव न्यूज़ :

मानवीय रिश्तों में उपनाम मायने नहीं रखते, भतीजे अभिषेक की पत्नी पंजाबी लड़की है, उसका नहीं पताः ममता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 17, 2020 20:12 IST

सीएए, देशव्यापी एनआरसी और एनपीआर के विरोध में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा ,“मुझे पता है कि अभिषेक की पत्नी एक पंजाबी लड़की है, लेकिन उसका उपनाम नहीं पता। मानवीय रिश्तों में उपनाम मायने नहीं रखते।”

Open in App
ठळक मुद्देबनर्जी ने कहा कि उन्हें अपने ड्राइवर का उपनाम नहीं पता और वह उन लोगों के उपनाम भी नहीं पूछती जो उनके साथ शासन में काम करते हैं।मुख्यमंत्री के बेहद चहेते कहे जाने वाले अभिषेक डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मानवीय रिश्तों में उपनाम मायने नहीं रखते। उन्होंने कहा कि वह अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी तक का उपनाम नहीं जानती।

बनर्जी ने कहा कि उन्हें अपने ड्राइवर का उपनाम नहीं पता और वह उन लोगों के उपनाम भी नहीं पूछती जो उनके साथ शासन में काम करते हैं। सीएए, देशव्यापी एनआरसी और एनपीआर के विरोध में आयोजित एक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा ,“मुझे पता है कि अभिषेक की पत्नी एक पंजाबी लड़की है, लेकिन उसका उपनाम नहीं पता। मानवीय रिश्तों में उपनाम मायने नहीं रखते।”

मुख्यमंत्री के बेहद चहेते कहे जाने वाले अभिषेक डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद हैं। ममता ने कहा, “जैसे किसी एक्वेरियम में अलग-अलग तरह की मछलियां रहती हैं या समुद्र में समुद्री जीव रहते हैं उसी तरह एक समाज में विभिन्न जाति, नस्ल और धर्म के लोग सौहार्दपूर्वक साथ रहते हैं।

टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, “मुझे दुख होता है जब मैं देखती हूं कि हम सौहार्दपूर्वक साथ रहने की सदियों पुरानी परंपरा से दूर जा रहे हैं।' बनर्जी ने कहा कि उनके माता पिता ने उनका पालन पोषण एकजुटता के माहौल में किया जोकि पश्चिम बंगाल ही नहीं पूरे देश की पंरपरा है।

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्टटीएमसीकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित